Thailand Bus Accident: थाईलैंड बस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 20 घायल
थाईलैंड में एक अनियंत्रित बस पेड़ से जा टकरायी. इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. मंगलवार को राज्य के स्वामित्व वाली उद्यम ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड ने अपने बयान में यह जानकारी दी.
बैंकॉक. 5 दिसंबर : थाईलैंड में एक अनियंत्रित बस पेड़ से जा टकरायी. इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. मंगलवार को राज्य के स्वामित्व वाली उद्यम ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड ने अपने बयान में यह जानकारी दी.
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बयान के हवाले से बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 12.30 बजे प्रचुआप खिरी खान प्रांत में हुई. पहले, स्थानीय मीडिया ने 14 लोगों की मौत और 35 लोगों के घायल होने की खबर दी थी, लेकिन बाद में बस ऑपरेटर ने इसे संशोधित कर 14 लोगों की मौत और 20 लोगों के घायल होने की खबर दी. यह भी पढ़ें : Boat with 40 fishermen missing in Arabian Sea: अरब सागर में 40 मछुआरों वाली नाव लापता, तलाश शुरू
बस राजधानी बैंकॉक से सोंगखला प्रांत के नथावी जिले की ओर जा रही थी. बयान में कहा गया, ''घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया.'' पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2023 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

