विदेश

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया विश्वास, कहा- व्यापार से जुड़े विवादों का हल निकाल लेंगे भारत और अमेरिका

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और अमेरिका व्यापार से जुड़े विवादों को दूर कर लेंगे. उन्होंने कहा कि व्यापार समझौते अंकगणित की तरह आसान नहीं होते हैं बल्कि काफी जटिल होते हैं क्योंकि इसमें कई तरह की चीजें शामिल रहती हैं. विदेश मंत्री ने विश्वास जताया है कि भारत-अमेरिका के बीच व्यापार मोर्चे पर चल रही बातचीत से दोनों देश व्यापार विवादों का समाधान निकाल लेंगे.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया विश्वास, कहा- व्यापार से जुड़े विवादों का हल निकाल लेंगे भारत और अमेरिका
विदेश मंत्री एस जयशंकर (Photo Credits: IANS)

वाशिंगटन : विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) ने कहा कि भारत और अमेरिका व्यापार से जुड़े विवादों को दूर कर लेंगे. उन्होंने कहा कि व्यापार समझौते अंकगणित की तरह आसान नहीं होते हैं बल्कि काफी जटिल होते हैं क्योंकि इसमें कई तरह की चीजें शामिल रहती हैं. विदेश मंत्री ने विश्वास जताया है कि भारत-अमेरिका के बीच व्यापार मोर्चे पर चल रही बातचीत से दोनों देश व्यापार विवादों का समाधान निकाल लेंगे.

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बयान दिया था कि अमेरिकी उत्पादों पर भारत की ओर से लगाए गए शुल्कों को अब और ज्यादा समय स्वीकार नहीं किया जा सकता है. इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार मोर्चे पर तनाव बढ़ा है.

यह भी पढ़ें : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया बयान, कहा- UNSC में भारत का नहीं होना संयुक्त राष्ट्र की विश्वसनीयता को करता है प्रभावित

जयशंकर ने व्यापार वार्ता के लिए अमेरिका के वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस की भारत यात्रा से पहले मंगलवार को कहा कि उन्हें भरोसा है कि व्यापार मुद्दों पर दोनों देश के अधिकारियों के बीच चल रही गंभीर बातचीत से कुछ हल निकलेगा.

उन्होंने अमेरिका-भारत रणनीतिक एवं भागीदारी मंच की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "बातचीत को लेकर मेरी समझ यह है कि दोनों देशों के बीच गहन वार्ता हुई है. मुझे उम्मीद है कि इससे कुछ समाधान निकलेगा."

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के व्यापार अधिकारी स्वाभाविक रूप से उन मुद्दों में प्रगति चाहते हैं, जो काफी समय से लंबित पड़े हैं. इससे पहले थिक-टैंक एटलांटिक काउंसिल के कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में जयशंकर ने दोनों देशों के बीच आर्थिक मोर्चे पर तनाव को "बढ़ा-चढ़ाकर" बताने के खिलाफ चेताया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2019 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).