ICC Champions Trophy 2025 All Squads: चोट के कारण आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के लिए भारत समेत इन टीमों ने किया अपने स्क्वाड में बदलाव, यहां देखें सभी टीमों की खिलाड़ियों की अपडेटेड सूची
कई महीनों के विवाद और चर्चाओं के बाद, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक खेला जाएगा. आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के लिए न्यूज़ीलैंड समेत इन टीमों ने अपना स्क्वाड जारी किया है, खिलाड़ियों की सूची देखने के लिए नीचें स्क्रॉल करें.
ICC Champions Trophy 2025 All Squads: कई महीनों के विवाद और चर्चाओं के बाद, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट की मेज़बानी पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) मिलकर करेंगे. यह निर्णय आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच लंबे समय से चल रहे विचार-विमर्श के बाद हाइब्रिड मॉडल के तहत लिया गया. इस हाइब्रिड मॉडल के अनुसार, भारतीय टीम के सभी मैच यूएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे. यदि भारतीय टीम सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है, तो ये मुकाबले भी दुबई में ही होंगे. हालांकि, यदि भारत इन मैचों में क्वालीफाई नहीं करता है, तो ये मैच पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित किए जाएंगे. इस बीच, आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के लिए न्यूज़ीलैंड समेत इन टीमों ने अपना स्क्वाड जारी किया है, खिलाड़ियों की सूची देखने के लिए नीचें स्क्रॉल करें. यह भी पढ़ें: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का ऐलान, इस दिन दुबई होगा भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, यहां देखें फुल फिक्स्चर
4 मार्च को पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा, जिसमें भारत के क्वालीफाई करने की स्थिति में यह मुकाबला यहीं आयोजित होगा. दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा. फाइनल 9 मार्च को लाहौर में खेला जाएगा, लेकिन यदि भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है, तो यह मुकाबला दुबई में आयोजित किया जाएगा. यह भी पढ़ें: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में कब और कहां खेला जाएगा भारतीय क्रिकेट टीम के सभी मुकाबले, जानें टाइम टेबल और वेन्यू के साथ पूरा शेड्यूल
चैंपियंस ट्रॉफी का ग्रुप
ग्रुप ए - पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश
ग्रुप बी - दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड
आईसीसी चैंपियंस ट्राफी 2025 में भाग लेने वाली टीमों की लिस्ट: ग्रुप A टीमों का स्क्वाड
बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदयोय, मुश्फिकुर रहीम, मोहम्मद महमुदुल्लाह, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा
न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ'रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी
आईसीसी चैंपियंस ट्राफी 2025 में भाग लेने वाली टीमों की लिस्ट: ग्रुप B टीमों का स्क्वाड
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड
अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्ला उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान
दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन, कॉर्बिन बॉश
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास 1998 से शुरू हुआ था. भारत और ऑस्ट्रेलिया दो बार इस खिताब को जीत चुके हैं. पिछली बार 2017 में पाकिस्तान ने इसे जीता था. इस बार की चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी और सम्मान का मौका होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2025 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

