Central Delhi Kings vs Outer Delhi Warriors, 14th Match Delhi Premier League 2025 Satta Bazar Favourite Team: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का 14वां मुकाबला आज यानी नौ अगस्त को सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम आउटर दिल्ली वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा. घरेलू क्रिकेट को बढ़ावा देने वाली दिल्ली प्रीमियर लीग के नए सीजन का आगाज हो रहा है. इस टूर्नामेंट में पुरुषों का फाइनल मुकाबला 31 अगस्त को खेला जाएगा. इस सीजन में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिधू (Jonty Sidhu) है तो वहीं, सिद्धांत शर्मा (Siddhant Sharma) आउटर दिल्ली वॉरियर्स का कमान संभाल रहे हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs South Africa, 1st T20I Match 2025 Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कल खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
इस सीजन में सेंट्रल दिल्ली ने जीत की हैट्रिक लगा दी है. दूसरी ओर, सिद्धांत शर्मा की कप्तानी वाली आउटर दिल्ली वॉरियर्स की टीम को चार में से तीन मैचों में निराशा हाथ लगी है. दोनों टीमों के लिए यह मैच टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिहाज के काफी महत्वपूर्ण है. आउटर दिल्ली वॉरियर्स के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण हैं.
इस टूर्नामेंट में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, नई दिल्ली टाइगर्स और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज को हराया है. वही, आउट दिल्ली को नई दिल्ली टाइगर्स से पहले मैच में हार मिली थी, जिसके बाद, दूसरे मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने पुरानी दिल्ली 6 को हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की. इसके बाद, नॉर्थ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली से उन्हें लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था.
अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट (Arun Jaitley Stadium Pitch Report)
दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का 14वां मुकाबला आज यानी नौ अगस्त को सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम आउटर दिल्ली वॉरियर्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है. इस मैदान पर गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है और सीमाएँ भी छोटी हैं, जिससे रन बनाना आसान हो जाता है. इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआती ओवरों में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में गेंदबाज़ों को सही लाइन-लेंथ से ही काम निकालना पड़ेगा.
सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम आउटर दिल्ली वॉरियर्स मैच पर सट्टा बाजार गर्म
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम आउटर दिल्ली वॉरियर्स (CDK vs ODW) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम फेवरेट चल रही है. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.













QuickLY