Afghanistan National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 2nd T20I Match Satta Bazar Favorite Team: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 22 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने वेस्टइंडीज को 39 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही अफगानिस्तान की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. जबकि, वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में अफगानिस्तान की कमान राशिद खान (Rashid Khan) के हाथों में हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई ब्रैंडन किंग (Brandon King) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs England, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
अफ़ग़ानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मैच में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है. अफगानिस्तान ने टी20 फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और पिछले पांच मुकाबलों में से चार मैच जीते हैं. वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज की फॉर्म इस फॉर्मेट में कुछ खास नहीं है हालांकि वेस्टइंडीज इस फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करती है.
वेस्टइंडीज को इस पहले मैच में एविन लुईस, जॉनसन चार्ल्स और शिमरोन हेटमायर जैसे अपने पावर हीटर बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. दुबई की धीमी पिच पर राशिद खान–नबी की जोड़ी वेस्टइंडीज के पावर हिटर्स को रोक सकती है, यही वजह है कि अफगानिस्तान इस मैच में थोड़ा आगे दिखता है.
अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज टी20 इंटरनेशनल हेड-टू-हेड (AFG vs WI T20I Head to Head Stats)
अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के बीच अबतक कुल 10 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं. इस दौरान दोनों के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिला हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, अफगानिस्तान की टीम को भी पांच मैचों में जीत नसीब हुई है. अब तक खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच बहुत ज्यादा मैच नहीं हुए हैं, लेकिन जितने भी मुकाबले हुए हैं, वे काफ़ी रोमांचक रहे हैं.
अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज मैच पर सट्टा बाजार गर्म (AFG vs WI Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (AFG vs WI Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में अफगानिस्तान की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन वेस्टइंडीज की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.











QuickLY