Sri Lanka National Cricket Team vs England National Cricket Team, 1st ODI Match Scorecard Update: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 22 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा हैं. इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक के हाथों में सौंपी गई है वहीं, जैक क्राउली साल 2023 के बाद पहली बार वनडे टीम में लौटे हैं. दोनों टीमें पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चरित असलांका (Charith Asalanka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Afghanistan vs West Indies, 3rd T20I Match Preview: आज अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
श्रीलंका और इंग्लैंड की टीम के बीच आखिरी वनडे इंटरनेशनल साल 2023 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जिसे बेंगलुरु के मैदान पर श्रीलंका की टीम ने 25.4 ओवर में 157 रनों का लक्ष्य हासिल करके इंग्लैंड से 8 विकेट से जीता था. ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि श्रीलंकन टीम अपने घर पर भी ये कारनामा कर पाती है या नहीं.
हाल ही में दोनों टीमों का वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन खराब रहा है. श्रीलंका को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा, जबकि इंग्लैंड को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से निराशा झेलनी पड़ी है. दोनों टीम इस सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी.
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Sri Lanka National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 271 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा नाबाद 93 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान कुसल मेंडिस ने 117 गेंदों पर 11 चौके लगाए. कुसल मेंडिस के अलावा जेनिथ लियानगे ने 46 रन बनाए.
दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम को सैम करन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इंग्लैंड की ओर से आदिल राशिद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. आदिल राशिद के अलावा सैम करन, रेहान अहमद और लियाम डायसान ने विकेट चटकाए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 272 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
श्रीलंका की बल्लेबाजी: 271/6, 50 ओवर (पथुम निसांका 21 रन, कामिल मिशारा 27 रन, कुसल मेंडिस नाबाद 93 रन, धनंजय डी सिल्वा 10 रन, चैरिथ असलंका 17 रन, जेनिथ लियानगे 46 रन, पवन रथनायके 12 रन और डुनिथ वेललेज नाबाद 25रन.)
इंग्लैंड की गेंदबाजी: (सैम करन 1 विकेट, लियाम डॉसन 1 विकेट, रेहान अहमद 1 विकेट और आदिल राशिद 3 विकेट).
नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY