Pakistan vs Afghanistan, 4th Match Tri-Series 2025 Scorecard: चौथे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दिया 170 रनों का टारगेट, इब्राहिम जादरान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Afghanistan National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 4th Match United Arab Emirates T20I Tri-Series 2025 1st Inning Scorecard Update: संयुक्त अरब अमीरात टी20आई ट्राई-सीरीज़ 2025 का चौथा मुकाबला आज यानी 2 सितंबर को अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium, Sharjah) में खेला जा रहा हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रहीं हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में अफगानिस्तान की अगुवाई राशिद खान (Rashid Khan) कर रहीं हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान आघा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढें: South Africa Beat England, 1st ODI Match 2025 Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा, एडेन मार्कराम ने खेली धमाकेदार पारी, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें ENG बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को खेला जाएगा. इसके बाद पाकिस्तान और यूएई के बीच भिड़ंत 4 सितंबर को होगी, जबकि अफगानिस्तान और यूएई के बीच मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट आठ टीमों के एसीसी एशिया कप 2025 से पहले तीन टीमों को आदर्श तैयारी का अवसर प्रदान करेगा जो 9 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा. ये अभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेले जाएंगे.

अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Afghanistan National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 10 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद सेदिकुल्लाह अटल और इब्राहिम जादरान ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 123 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 169 रन बनाए. अफगानिस्तान की तरफ से इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 65 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान इब्राहिम जादरान ने 45 गेंदों पर आठ चौका और एक छक्का लगाया. इब्राहिम जादरान के अलावा सेदिकुल्लाह अटल ने 64 रन बनाए.

दूसरी तरफ, पाकिस्तान की टीम को सईम अय्यूब ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पाकिस्तान की ओर से फहीम अशरफ ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. फहीम अशरफ के अलावा सईम अय्यूब ने एक विकेट चटकाए. पाकिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 170 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी: 169/5, 20 ओवर (रहमानुल्लाह गुरबाज़ 8 रन, सेदिकुल्लाह अटल 64 रन, इब्राहिम जादरान 65 रन, अजमतुल्लाह उमरजई 4 रन, करीम जनत नाबाद 8 रन, मोहम्मद नबी 6 रन और राशिद खान नाबाद 8 रन.)

पाकिस्तान की गेंदबाजी: (सईम अय्यूब 1 विकेट और फहीम अशरफ 4 विकेट).

नोट: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.