YouTube Channel Navjot Sidhu Official: नवजोत सिंह सिद्धू ने लॉन्च किया अपना नया यूट्यूब चैनल, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी; बोले, 'अब हर पहलू करूंगा साझा' (Watch Video)
पूर्व क्रिकेटर, कमेंटेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू अब डिजिटल दुनिया में कदम रख चुके हैं. दरअसल, उन्होंने अपना नया यूट्यूब चैनल (YouTube) 'नवजोत सिद्धू ऑफिशियल (Navjot Sidhu Official)' लॉन्च किया है.
Navjot Sidhu Launched New YouTube Channel: पूर्व क्रिकेटर, कमेंटेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू अब डिजिटल दुनिया में कदम रख चुके हैं. दरअसल, उन्होंने अपना नया यूट्यूब चैनल (YouTube) 'नवजोत सिद्धू ऑफिशियल (Navjot Sidhu Official)' लॉन्च किया है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धू ने इस चैनल के बारे में विस्तार से बताया और अपनी भावनाएं साझा कीं. उन्होंने कहा, "मैं बचपन से ही सुबह अरदास करता आ रहा हूं, जो मेरे माता-पिता ने मुझे सिखाया था कि हे प्रभु मुझे भलाई का जरिया बनाओ. अगर मैं किसी के काम आ सकूं, तो वही मेरी खुशी है." सिद्धू ने बताया कि यह यूट्यूब चैनल उनके जीवन को एक नई दिशा में समर्पित करने जैसा है.
उन्होंने कहा कि संघर्ष ही इंसान को बनाता है, मैं किसी शॉर्टकट में विश्वास नहीं करता. अब पहली बार ऐसा प्लेटफॉर्म लेकर आया हूं, जहां मैं अपनी जिंदगी के हर रंग, हर पहलू को सबके साथ साझा करूंगा.
नवजोत सिंह सिद्धू ने लॉन्च किया अपना नया यूट्यूब चैनल
VIDEO | Informing in a press conference about his new YouTube channel Navjot Sidhu Official, former cricketer, commentator, politician Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) says, "I do an 'ardaas' in morning since childhood, it was taught by my parents, it is- O Lord, make me an… pic.twitter.com/J8X6IrrVmC
— Press Trust of India (@PTI_News) April 30, 2025
पूरा विश्व मेरा परिवार है: सिद्धू
उन्होंने यह भी कहा, "इस चैनल का नारा है- पूरा विश्व मेरा परिवार है और सभी इंसान मेरे भाई हैं. खुशियां फैलाना और भलाई करना मेरा धर्म है." सिद्धू ने यह भी कहा कि वह 20 साल से क्रिकेट, कमेंट्री, राजनीति, प्रेरक भाषणों से जुड़े रहे हैं और अब वह अपने आध्यात्मिक अनुभव को भी इस मंच पर सामने लाएंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिद्धू ने कई बार दोहराया कि यह यूट्यूब चैनल सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि उनके विचारों, विचारों और अनुभवों का प्रतिबिंब है.
अब देखना यह है कि सिद्धू का यह डिजिटल सफर दर्शकों को कितना जोड़ता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

