Most Sixes In ODI Cricket History: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम अभी इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल कर आ रहीं हैं. यह सीरीज ड्रा पर समाप्त हुआ हैं. टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को अगस्त महीने में श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के साथ वनडे सीरीज खेलना था. लेकिन अब वह लगभग रद्द होते नजर आ रहा हैं. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का आंकड़ा किसी भी बल्लेबाज के करियर की बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. हालांकि, जब कोई बल्लेबाज इसे तेजी से हासिल करता है तो वह खुद को महान बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल कर लेता है. कुछ बल्लेबाजों ने इस मुकाम तक बेहद कम पारियों में पहुंचकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. ऐसे में चलिए उन बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. यह भी पढ़ें: WF W vs MO W, 12th Match The Hundred 2025 Cardiff Pitch Report And Weather Update: कार्डिफ़ में वेल्श फायर के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या मैनचेस्टर ओरिजिनल के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें सोफिया गार्डन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
वनडे क्रिकेट इतिहास में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अब तक 344 छक्के लगा चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं. चलिए जानते हैं कि टॉप 5 बल्लेबाज कौन हैं, जिन्होंने एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं.
इन बल्लेबाजों ने वनडे क्रिकेट में जड़ें हैं सबसे ज्यादा छक्के
शाहिद अफरीदी: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का काम किया है. साल 1996 में डेब्यू करने के बाद शाहिद अफरीदी ने साल 2015 तक क्रिकेट खेला और दरमियां 398 मैच खेलकर शाहिद अफरीदी ने 351 छक्के लगाए हैं.
रोहित शर्मा: इस मामले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अभी दूसरे नंबर पर हैं. रोहित शर्मा ने अब तक 273 वनडे मैच खेलकर 344 छक्के लगा दिए हैं. रोहित शर्मा ने साल 2007 में वनडे डेब्यू किया था, तब से लेकर अब तक खेल रहे हैं. अगर रोहित शर्मा को थोड़ा और मौका मिला तो वे नंबर एक पर जा सकते हैं.
क्रिस गेल: वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं. क्रिस गेल ने 301 वनडे मैच खेलकर 331 छक्के लगाए हैं. साल 1999 में वनडे डेब्यू करने वाले क्रिस गेल साल 2019 तक खेलते रहे. अब क्रिस गेल इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलते हैं, लेकिन दुनियाभर की लीग में जरूर हिस्सा लेते हैं.
सनथ जयसूर्या: श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या इस लिस्ट में नंबर 4 पर आते हैं. सनथ जयसूर्या ने 445 मैच खेलकर 270 छक्के लगाए हैं. सनथ जयसूर्या ने साल 2011 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.
एमएस धोनी: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आते हैं. एमएस धोनी ने 350 वनडे मैच खेलकर 229 छक्के अपने करियर में लगाए हैं. एमएस धोनी ने साल 2004 में अपना वनडे डेब्यू किया था, इसके बाद एमएस धोनी लगातार साल 2019 तक खेलते रहे. साल 2020 में एमएस धोनी ने अपने इंटरनेशनल रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था.












QuickLY