India Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team, 1st ODI Match 2025 Scorecard Update: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 2025 (ODI Series 2025) का पहला मुकाबला आज यानी 14 सितंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ (New Chandigarh) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur) में खेला जा रहा हैं. दोनों ही टीमों के बीच आखिरी ODI मैच साल 2024 में दिसंबर के महीने में खेला गया था. पहले वनडे मुकाबले में दोनों टीमें जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहें हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान एलिसा हीली (Alyssa Healy) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs PAkistan 6th Match, Asia Cup 2025 Key Players To Watch Out: रोमांचक टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी टीम इंडिया, दुबई में इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक 56 वनडे मुकाबला खेला गया है. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया महिला का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया महिला की टीम ने 46 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, भारत महिला की टीम को महज 10 मुकाबलों में जीत मिली हैं. इस सीरीज में भारत महिला की टीम अपने आकंड़ें बेहतर करना चाहेगी.
भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team Match Scorecard)
𝗜𝗻𝗻𝗶𝗻𝗴𝘀 𝗕𝗿𝗲𝗮𝗸!#TeamIndia posted 281/7 on the board! 💪
6⃣4⃣ for Pratika Rawal
5⃣8⃣ for vice-captain Smriti Mandhana
5⃣4⃣ for Harleen Deol
Over to our bowlers now! 👍 👍
Scorecard ▶️ https://t.co/Fw3TUl2thL#INDvAUS | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/AUhrBa6yKX
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 14, 2025
इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 114 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 281 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से प्रतिका रावल ने सबसे ज्यादा 64 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान प्रतिका रावल ने 96 गेंदों पर छह चौके लगाए. प्रतिका रावल के अलावा स्मृति मंधाना ने 58 रन बनाए.
दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की टीम को अलाना किंग ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेगन शुट्ट ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. मेगन शुट्ट के अलावा अलाना किंग, एनाबेल सदरलैंड, किम गार्थ और ताहलिया मैकग्राथ ने एक-एक विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 282 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 281/7, 50 ओवर (प्रतिका रावल 64 रन, स्मृति मंधाना 58 रन, हरलीन देयोल 54 रन, हरमनप्रीत कौर 11 रन, जेमिमा रोड्रिग्स 18 रन, ऋचा घोष 25 रन, दीप्ति शर्मा रन, स्नेह राणा रन, राधा यादव 19 रन और श्री चरणी नाबाद 2 रन.)
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी: (अलाना किंग 1 विकेट, एनाबेल सदरलैंड 1 विकेट, मेगन शुट्ट 2 विकेट, किम गार्थ 1 विकेट और ताहलिया मैकग्राथ 1 विकेट).
नोट: भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY