India vs South Africa, 1st ODI Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st ODI Match Key Players To Watch: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 30 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रांची (Ranchi) के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स (JSCA International Stadium Complex) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज अब खत्म हो गई है. इसमें टीम इंडिया को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: IND vs SA 1st ODI 2025 Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे मैच का लाइव टेलीकास्ट? जानिए कैसे देखें दूरदर्शन के टीवी चैनल पर प्रसारण

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त झेलने वाली टीम इंडिया अब 30 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए तैयार हैं. तीन मैचों की आगामी सीरीज में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा भी खेलते हुए नजर आएंगे. इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा 20,000 रन बनाने के बेहद करीब हैं. हिटमैन वनडे सीरीज में कुछ रिकॉर्ड्स बना सकते हैं.

टीम इंडिया के नियमित कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण बाहर हैं, ऐसे में केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे. दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतकर वनडे में भी अपने दबदबे को जारी रखना चाहेगा. दोनों टीमों की तैयारियों के बीच इस सीरीज में कुछ खिलाड़ी खास ध्यान खींचने वाले हैं, जिन पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे हेड टू हेड (IND vs SA ODI Head To Head)

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 94 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 51 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को 40 मैच में जीत मिली है. वहीं 3 मैच रद्द हुए हैं. आंकड़े में साउथ अफ्रीका काफी आगे है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें (IND vs SA Key Players To Watch)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma): टीम इंडिया के घातक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की आखिरी वनडे सीरीज में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' रहे थे. ऐसे में रोहित शर्मा उसी फॉर्म को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे. हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है. रोहित शर्मा ने सिर्फ 33.58 की औसत से बल्लेबाजी की है.

विराट कोहली (Virat Kohli): टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस सीरीज में कमाल कर सकते हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने 65.39 की औसत से 1,504 रन बनाए हैं.

हर्षित राणा (Harishit Rana): टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. हर्षित राणा ने 7 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं. आज के मुकाबले में भी हर्षित राणा अपनी गेंदबाजी से कोहराम मचा सकते हैं.

मैथ्यू ब्रीत्जके (Matthew Breetzke): दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीत्जके ने अपने वनडे करियर की शानदार शुरुआत की है. शुरुआती पांच मैचों में हर बार 50 से अधिक रन बनाने वाले मैथ्यू ब्रीत्जके ने तेजी से इस प्रारूप में अपनी पहचान बनाई है. पिछले नौ मैच के बाद मैथ्यू ब्रीत्जके की औसत 67.75 की रही है, जो उनके निरंतर प्रदर्शन का सबूत है.

क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock): दक्षिण अफ्रीका के घातक बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने टीम इंडिया के खिलाफ 53.85 की औसत से 1,077 रन बनाए हैं. ऐसे में क्विंटन डिकॉक पर भी सभी की निगाहें रहने वाली हैं. क्विंटन डिकॉक भी शानदार फॉर्म में हैं.

केशव महाराज (Keshav Maharaj): केशव महाराज से इस सीरीज में काफी उम्मीदें होंगी. केशव महाराज बीच के ओवरों में रन रोकने के साथ-साथ महत्वपूर्ण विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं. केशव महाराज ने इस साल 10 वनडे मैचों में 27.76 की औसत से 17 विकेट लिए हैं. एशिया में केशव महाराज की इकॉनमी रेट सिर्फ 4.31 की है, जहां उन्होंने अब तक 27 विकेट चटकाए हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs SA 1st ODI Match Probable Playing XI)

टीम इंडिया: रोहित शर्मा, यशस्वी, विराट कोहली, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह.

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, मार्को जेनसेन, लुंगी एनगिडी, नंद्रे बर्गर, केशव महाराज.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.