India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन की आंधी में उड़े कीवी गेंदबाज, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 272 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इशान किशन (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 5th T20I Match Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 31 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेला जा रहा हैं. चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टीम इंडिया को 50 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड टीम सीरीज में 4-1से पीछे हैं. अब पांचवें टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज 4-1से अपने नाम करना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में जीत के साथ अंत करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 6th T20I Match Live Score Update: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं पांचवां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

आज के मुकाबले में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल और लॉकी फर्ग्यूसन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और मैट हेनरी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं डेरिल मिचेल और वरुण चक्रवर्ती के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 29 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 11 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 15 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ पांच मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 31 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 271 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 103 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ईशान किशन ने 43 गेंदों पर छह चौके और 10 छक्के लगाए. ईशान किशन के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 63 रन बनाए.

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को लॉकी फर्ग्यूसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. लॉकी फर्ग्यूसन के अलावा काइल जैमीसन, मिशेल सैंटनर और जैकब डफी ने एक-एक विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 272 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज का अंत शानदार तरीके से करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 271/5, 20 ओवर (अभिषेक शर्मा 30 रन, संजू सैमसन 6 रन, ईशान किशन 103 रन, सूर्यकुमार यादव 63 रन, हार्दिक पांड्या 42 रन, रिंकू सिंह नाबाद 8 रन और शिवम दुबे नाबाद 7 रन.)

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (लॉकी फर्ग्यूसन 2 विकेट, मिशेल सैंटनर 1 विकेट, जैकब डफी 1 विकेट और काइल जैमीसन 1 विकेट).

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.