India vs New Zealand 2nd T20I Match Pitch Report: रायपुर में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 2nd T20I Match Raipur Pitch Report: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 23 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 48 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 2nd T20I Match Stats And Preview: दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले को जीतने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज में शानदार शुरुआत की है. अब दोनों टीमों के बीच आज सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मेजबान टीम जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. ऐसे में चलिए इस मुकाबले के पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी20 इंटरनेशनल हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 26 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने आठ मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ चार मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं.

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium Pitch Report)

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. रायपुर की पिच पारंपरिक रूप से सपाट है और अच्छी गति और अच्‍छे उछाल वाली है. इस मैदान पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है. गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है तो बड़े शॉट लगाने में आसानी होती है. हालांकि गेंदबाजों को सफलता प्राप्‍त करने के लिए वेरिएशन की आवश्‍यकता होती है. यहां स्पिनरों के लिए भी कुछ मदद रहती है. लेकिन, सतह का नेचर ज्‍यादा बैटिंग फ्रेंडली रहेगा. नई गेंद से रायपुर में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलती है, जबकि गेंद पुरानी होने के बाद स्पिनरों को रोल काफी अहम हो जाता है. मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, स्पिनरों को पिच से टर्न और ग्रिप मिलेगी.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें

टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पहले टी20 मुकाबले में आक्रामक अंदाज में 84 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा एक बार फिर अपनी टीम को जोरदार शुरुआत दिलाना चाहेंगे. न्यूजीलैंड से ग्लेन फिलिप्स ने पहले टी20 में 40 गेंदों पर 78 रन बनाए थे. ग्लेन फिलिप्स वनडे सीरीज से कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं. ईश सोढ़ी को टीम इंडिया के खिलाफ गेंदबाजी पसंद है. इस अनुभवी स्पिनर ने टीम इंडिया के खिलाफ 21.46 की औसत से कुल 26 विकेट लिए हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ 2nd T20I Match Playing Prediction)

टीम इंडिया: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, और जसप्रीत बुमराह.

न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, और जैकब डफी.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.