India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 3rd ODI Match 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला कल यानी 25 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिडनी (Sydney) के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने को दो विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे वनडे को जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. वहीं, टीम इंडिया लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहें हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Australia ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
विराट कोहली से आखिरी वनडे मुकाबले में एक यादगार पारी की उम्मीद होगी. टीम इंडिया के लिए कप्तान शुभमन गिल ने पिछले 10 मैचों में 51.78 की औसत से 466 रन बनाए हैं. शुभमन गिल के अलावा श्रेयस ने पिछले 10 मैचों में 49.06 की औसत से 496 रन अपने नाम किए हैं. वहीं, गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने पिछले 10 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं. ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्श ने पिछले पांच मैचों में 65.75 की औसत से 263 रन बनाए हैं. इसी तरह गेंदबाजी में एडम जैम्पा ने पिछले नौ मैच में 16 विकेट अपने नाम किए हैं.
सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है. दूसरे मुकाबले में उसे 2 विकेट से जीत मिली थी. ऐसे में आखिरी वनडे में शुभमन गिल की टीम क्लीन स्वीप से बचने और सम्मान बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी. आखिरी वनडे में भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हो सकता है. पहले दोनों वनडे मुकाबले में प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है. हर्षित राणा की जगह प्रसिद्द कृष्णा को भी मौका मिल सकता है.
टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs AUS ODI Head To Head)
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 154 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 86 मुकाबले जीते हैं, जबकि टीम इंडिया को महज 58 मैचों में जीत नसीब हुई है. दोनों टीमों के बीच की यह टक्कर 1980 से चली आ रही है, और हर दशक में कुछ यादगार मैच देखने को मिले हैं.
सिडनी में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन
टीम इंडिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अपना पहला वनडे मुकाबला 1980 में खेला था. आखिरी बार टीम इंडिया साल 2020 में खेलते हुए नजर आए थे. टीम इंडिया ने इस मैदान पर 22 वनडे खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को पांच मैचों में जीत दर्ज की है और 16 में हार झेलनी पड़ी है. इस बीच एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है. टीम इंडिया का इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 338 रन रहा है. दूसरी तरफ सबसे कम स्कोर 63 रन है.
सिडनी में कुछ ऐसा रहा हैं ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैदान पर पहला मुकाबला 1979 में खेला था. ऑस्ट्रेलिया ने अब तक यहां 136 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 91 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं, जबकि 39 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा छह मुकाबलों में कोई नतीजा नहीं निकला है. ऑस्ट्रेलिया का इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 389 रन रहा है. ऑस्ट्रेलिया का यहां पर न्यूनतम स्कोर 109 रन है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने यहां आखिरी वनडे साल 2024 में खेला था.
सिडनी में इन भारतीय खिलाड़ियों ने मचाया हैं कोहराम
टीम इंडिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को सिडनी का मैदान रास आता है. रोहित शर्मा ने यहां पर पांच पारियों में 66.60 की औसत और 88.80 की स्ट्राइक रेट के साथ 333 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने एक शतक भी जड़ा है. पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सिडनी में आठ पारियों में 52.50 की औसत के साथ 315 रन बनाए थे. एक्टिव भारतीय गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने यहां चार-चार विकेट लिए हैं. इन दोनों के अलावा कपिल देव और रवि शास्त्री के नाम 9-9 विकेट है.
ऑस्ट्रेलिया के इन खिलाड़ियों ने किया है सिडनी में कमाल
ऑस्ट्रेलिया के घातक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने यहां तीन पारियों में 40.66 की औसत और 98.38 की स्ट्राइक रेट के साथ 122 रन बनाए हैं. ट्रेविस हेड ने यहां दो अर्धशतक लगाया है. ट्रेविस हेड के अलावा एलन बॉर्डर ने यहां पर 62 पारियों में 28.90 की औसत के साथ सबसे ज्यादा 1,561 रन बनाए थे. इस बीच एलन बॉर्डर ने 127* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ दो शतक लगाए थे. गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने 24.09 की औसत के साथ 21 विकेट लिए हैं.
नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY