India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 3rd ODI Match 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला कल यानी 25 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिडनी (Sydney) के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने को दो विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे वनडे को जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. वहीं, टीम इंडिया लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहें हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs India, 3rd ODI Match Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में वाइटवाश से बचना चाहेगी टीम इंडिया, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है. दूसरे मुकाबले में उसे 2 विकेट से जीत मिली थी. ऐसे में आखिरी वनडे में शुभमन गिल की टीम क्लीन स्वीप से बचने और सम्मान बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी. आखिरी वनडे में भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हो सकता है. पहले दोनों वनडे मुकाबले में प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है. हर्षित राणा की जगह प्रसिद्द कृष्णा को भी मौका मिल सकता है.
विराट कोहली से आखिरी वनडे मुकाबले में एक यादगार पारी की उम्मीद होगी. टीम इंडिया के लिए कप्तान शुभमन गिल ने पिछले 10 मैचों में 51.78 की औसत से 466 रन बनाए हैं. शुभमन गिल के अलावा श्रेयस ने पिछले 10 मैचों में 49.06 की औसत से 496 रन अपने नाम किए हैं. वहीं, गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने पिछले 10 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं. ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्श ने पिछले पांच मैचों में 65.75 की औसत से 263 रन बनाए हैं. इसी तरह गेंदबाजी में एडम जैम्पा ने पिछले नौ मैच में 16 विकेट अपने नाम किए हैं.
टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs AUS ODI Head To Head)
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 154 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 86 मुकाबले जीते हैं, जबकि टीम इंडिया को महज 58 मैचों में जीत नसीब हुई है. दोनों टीमों के बीच की यह टक्कर 1980 से चली आ रही है, और हर दशक में कुछ यादगार मैच देखने को मिले हैं.
ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया ने जीती हैं इतनी वनडे सीरीज
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में कुछ प्रतिष्ठित सीरीज जीती हैं. 1985 में सुनील गावस्कर के अगुवाई में टीम इंडिया ने बेन्सन एंड हेजेस विश्व क्रिकेट चैम्पियनशिप जीती, जिसमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल थे. इसके बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में अगली सीरीज जीत 2008 में महेंद्र सिंह धोनी के अगुवाई में हासिल की. टीम इंडिया ने श्रीलंका सहित सेंट्रल बैंक ट्राई सीरीज जीती. साल 2019 में टीम इंडिया ने विराट कोहली के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली और एकमात्र द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती थी.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन भारतीय खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम
मौजूदा टीम इंडिया में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 वनडे में 54.46 की औसत के साथ 2,451 रन बनाए हैं. इस बीच विराट कोहली की स्ट्राइक रेट 93.69 की रही है. विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा ने 40 वनडे मैचों में 61.33 के औसत से 2,407 रन बनाए हैं, जिसमें एक दोहरा शतक (209) भी शामिल है. गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5.23 की इकॉनमी रेट से 39 विकेट लिए हैं. रवींद्र जडेजा के अलावा कुलदीप यादव ने 23 मैचों में 31 विकेट चटकाए हैं.
टीम इंडिया के खिलाफ इन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का रहा है उम्दा प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने टीम इंडिया के खिलाफ 10 पारियों में 42.66 की औसत और 103.22 की स्ट्राइक रेट से 384 रन बनाए हैं. इस बीच ट्रेविस हेड ने एक शतक और एक ही अर्धशतक लगाया है. ट्रेविस हेड के अलावा मिचेल मार्श ने 11 पारियों में 59.12 की औसत से 473 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल हैं. गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने टीम इंडिया के खिलाफ 19 मैचों में 32.66 की औसत से 30 विकेट लिए हैं. मिचेल स्टार्क के अलावा जोश हेजलवुड ने 11 वनडे में 17 विकेट लिए हैं.
नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY