India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 3rd ODI Match 2025 Key Players To Watch: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला कल यानी 25 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिडनी (Sydney) के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने को दो विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे वनडे को जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. वहीं, टीम इंडिया लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहें हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs India, 3rd ODI Match Pitch Report: सिडनी में टीम इंडिया के बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश बनेगी या ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट
सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है. दूसरे मुकाबले में उसे 2 विकेट से जीत मिली थी. ऐसे में आखिरी वनडे में शुभमन गिल की टीम क्लीन स्वीप से बचने और सम्मान बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी. आखिरी वनडे में भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हो सकता है. पहले दोनों वनडे मुकाबले में प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है. हर्षित राणा की जगह प्रसिद्द कृष्णा को भी मौका मिल सकता है.
विराट कोहली से आखिरी वनडे मुकाबले में एक यादगार पारी की उम्मीद होगी. टीम इंडिया के लिए कप्तान शुभमन गिल ने पिछले 10 मैचों में 51.78 की औसत से 466 रन बनाए हैं. शुभमन गिल के अलावा श्रेयस ने पिछले 10 मैचों में 49.06 की औसत से 496 रन अपने नाम किए हैं. वहीं, गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने पिछले 10 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं. ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्श ने पिछले पांच मैचों में 65.75 की औसत से 263 रन बनाए हैं. इसी तरह गेंदबाजी में एडम जैम्पा ने पिछले नौ मैच में 16 विकेट अपने नाम किए हैं.
टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs AUS ODI Head To Head)
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 154 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 86 मुकाबले जीते हैं, जबकि टीम इंडिया को महज 58 मैचों में जीत नसीब हुई है. दोनों टीमों के बीच की यह टक्कर 1980 से चली आ रही है, और हर दशक में कुछ यादगार मैच देखने को मिले हैं.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें (AUS vs IND Key Players To Watch)
रोहित शर्मा (Rohit Sharma): टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सात मैचों में 320 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा 45.71 की औसत और 130.08 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. अगर रोहित शर्मा अपने चिर-परिचित अंदाज में खेलते हैं, तो टीम इंडिया को बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिलेगी.
शुभमन गिल (Shubman Gill): टीम इंडिया के कप्तान और युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल अच्छे लय में नजर आ रहे हैं. शुभमन गिल ने पिछले सात मैचों में 69.5 की जबरदस्त औसत और 88.34 की स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए हैं.
अक्षर पटेल (Axar Patel): टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने पिछले नौ मैचों में 4.32 की इकॉनमी से 10 विकेट झटके हैं. अक्षर पटेल की किफायती गेंदबाजी टीम इंडिया को बीच के ओवरों में मजबूती देती है.
मिचेल मार्श (Mitchell Marsh): ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने पिछले सात मैचों में 189 रन बनाए हैं. मिचेल मार्श ताबड़तोड़ आगाज के लिए जाने जाते हैं. इस मुकाबले में मिचेल मार्श पर सबकी निगाहें होंगी.
ट्रेविस हेड (Travis Head): ऑस्ट्रेलिया के घातक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने पिछले सात मैचों में 33.83 की औसत और 120.11 की आक्रामक स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाए हैं. ट्रेविस हेड की आक्रामक बल्लेबाजी टॉप ऑर्डर में टीम को गति प्रदान करती है.
मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc): ऑस्ट्रेलिया के घातक गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पिछले आठ मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं. इस मुकाबले में मिचेल स्टार्क अपने गेंदबाजी से टीम इंडिया की कमर तोड़ सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (Australia vs India 3rd ODI Probable Playing XI)
ऑस्ट्रेलिया (Australia 3rd ODI Probable Playing XI): ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, मिशेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, जोश हेज़लवुड.
टीम इंडिया (India 3rd ODI Probable Playing XI): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नितीश रेड्डी, कुलदीप यादव, प्रसिद्द कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.
नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY