India U19 vs Afghanistan U19, 2nd Semi-Final Scorecard: हरारे में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 311 रनों का टारगेट, फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजई ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
भारत U19 बनाम अफगानिस्तान U19 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Under19 Cricket Team vs Afghanistan Under19 Cricket Team ICC Under 19 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Scorecard Update: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 4 फरवरी को भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम अफ़ग़ानिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से खेला जा रहा हैं. जीतने वाली टीम 6 फरवरी को खिताब के लिए इंग्लैंड से भिड़ेगी, जिसने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराया था. टीम इंडिया अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है. टीम ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है. वहीं अफगानिस्तान को श्रीलंका से हार मिली थी लेकिन इसके अलावा टीम ने सभी मैच जीते और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. इस टूर्नामेंट में भारत की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के कंधों पर हैं. जबकि, अफ़ग़ानिस्तान की अगुवाई महबूब खान (Mahboob Khan) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: ICC T20 World Cup: अब तक इन टीमों ने उठाया हैं टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, यहां देखें चैंपियन बनने वाली टीमें और उनके कप्तानों की लिस्ट

आखिरी बार साल 2024 में दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया और अफगानिस्तान का मुकाबला हुआ था. उस मैच को टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीता था. अफगानिस्तान को दो जीत साल 2019 में लखनऊ में टीम इंडिया के खिलाफ मिली थी. अफगानिस्तान के मुकाबले भारतीय अंडर-19 टीम मजबूत नजर आ रही है, जिसमें आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज जैसे बल्लेबाज हैं तो हेनिल और खिलन पटेल जैसे शानदार गेंदबाज टीम में मौजूद हैं. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में पहली बार सेमीफाइनल तक पहुंचा है.

टीम इंडिया और अफ़ग़ानिस्तान के बीच अबतक कुल 12 युथ वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, अफ़ग़ानिस्तान की टीम को महज दो मैचों में जीत नसीब हुई है. वैभव सूर्यवंशी विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जो पहली गेंद से बड़ा शॉट लगाते हैं. उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 72, न्यूजीलैंड के खिलाफ 40 और ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 50 रन बनाए थे. वह काफी तेज गति से रन बनाते हैं और अगर 10 या 15 ओवर भी टिक जाए तो विरोधी गेंदबाजों के पसीने छुड़ा सकते हैं.

भारतीय अंडर 19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफ़ग़ानिस्तान अंडर 19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian U19 National Cricket Team vs Afghanistan U19 National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान महबूब खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 53 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम दीपेश देवेन्द्रन ने निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट खोकर 310 रन बनाए. अफगानिस्तान की तरफ से फैसल शिनोजादा ने सबसे ज्यादा 110 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान फैसल शिनोजादा ने 93 गेंदों पर 15 चौके लगाए. फैसल शिनोजादा के अलावा उजैरुल्लाह नियाजई ने नाबाद 101 रन बनाए.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया को दीपेश देवेंद्रन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 311 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी: 310/4, 50 ओवर (उस्मान सादात 39 रन, खालिद अहमदजई 31 रन, फैसल शिनोजादा 110 रन, उजैरुल्लाह नियाजई नाबाद 101 रन, महबूब खान 12 रन और अब्दुल अजीज नाबाद 7 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (दीपेश देवेन्द्रन 2 विकेट और कनिष्क चौहान 2 विकेट).

नोट: भारतीय अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम अफ़ग़ानिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.