ICC T20 World Cup: अब तक इन टीमों ने उठाया हैं टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, यहां देखें चैंपियन बनने वाली टीमें और उनके कप्तानों की लिस्ट
गौरतलब है कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को निर्धारित है, लेकिन इस मैच के रद्द होने की संभावना है क्योंकि पाकिस्तान की सरकार ने अपनी टीम को टीम इंडिया खिलाफ मैच खेलने की परमिशन नहीं दी है.
ICC T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने वाला हैं. दो दिन बाद इसकी शुरुआत हो रही है. अभी तक तीन टीमें ऐसी हैं जिन्होंने दो बार इस टूर्नामेंट को जीता है. वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और टीम इंडिया के नाम ही इस लिस्ट में है. साल 2024 के एडिशन की विजेता टीम टीम इंडिया को इस बार भी फेवरिट माना जा रहा है. टीम इंडिया क्या यह कीर्तिमान बना पाएगी यह देखना दिलचस्प होगा. टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की बात करें तो भारतीय टीम सबसे आगे है. भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था. ऐसे में अब टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना टाइटल डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यह भी पढ़ें: Team India Schedule For T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम, शेड्यूल, इतिहास और अन्य जानकारी
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत (टीम इंडिया) का सफर हमेशा चर्चा में रहा है. कभी चैंपियन बनने की खुशी, तो कभी नॉकआउट में मिली निराशा. भारतीय टीम का यह सफर क्रिकेट फैंस के लिए भावनाओं से भरा रहा है. छोटे फॉर्मेट में भारत की ताकत, उसकी कमजोरियाँ और बदलती रणनीतियाँ इस टूर्नामेंट में साफ दिखाई देती हैं.
टीम इंडिया और श्रीलंका मिलकर टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तैयार हैं. इस बार टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी. टीम इंडिया के पास टूर्नामेंट में इतिहास रचने का मौका होगा, क्योंकि कोई भी टीम अब तक लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सकी है. वहीं, अपने घर में भी कोई टीम अब तक चैंपियन नहीं बन पाई है. ऐसे में टीम इंडिया के पास दो बड़े कारनामे करने का शानदार मौका है.
टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के अब तक नौ सीजन हो चुके है और इस बार सभी टीमों के बीच 10वां सीजन अपने नाम करने की होगी. दुनिया की महज तीन ही टीमों ने दो बार यह खिताब जीता है, जिनमें इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और टीम इंडिया शामिल हैं. अगर टीम इंडिया इस बार चैंपियन बनने में सफल होती है, तो वह सबसे ज्यादा तीन बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम बन जाएगी.
टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच पर सस्पेंस
टीम इंडिया के नाम पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है. साल 2007 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के पहले सीजन में टीम इंडिया ने रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने यह खिताब जीता था, जिसकी यादें क्रिकेट फैंस के जेहन में आज भी ताजा हैं. हालांकि, साल 2009 में पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही. यूनिस खान ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को चैंपियन बनाया था.
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमें और उनके कप्तानों की लिस्ट
साल 2007: टीम इंडिया (महेंद्र सिंह धोनी)
साल 2009: पाकिस्तान (यूनिस खान)
साल 2010: इंग्लैंड (पॉल कॉलिंगवुड)
साल 2012: वेस्टइंडीज (डैरेन सैमी)
साल 2014: श्रीलंका (लसिथ मलिंगा)
साल 2016: वेस्टइंडीज (डैरेन सैमी)
साल 2021: ऑस्ट्रेलिया (आरोन फिंच)
साल 2022: इंग्लैंड (जोस बटलर)
साल 2024: टीम इंडिया (रोहित शर्मा).
गौरतलब है कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को निर्धारित है, लेकिन इस मैच के रद्द होने की संभावना है क्योंकि पाकिस्तान की सरकार ने अपनी टीम को टीम इंडिया खिलाफ मैच खेलने की परमिशन नहीं दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2026 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

