Team India Schedule For T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम, शेड्यूल, इतिहास और अन्य जानकारी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत सात फरवरी से होनी है, जिसमें सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया खेलेगी. पिछले सीजन का खिताब टीम इंडिया ने जीता था और ऐसे में आगामी संस्करण में टीम खिताब का बचाव करने उतरेगी. अब तक किसी भी टीम इंडिया ने अपने घर पर हुए टी20 वर्ल्ड कप को नहीं जीता है और ऐसे में टीम इंडिया इतिहास बदलना चाहेगी.
ICC T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने वाला हैं. दो दिन बाद इसकी शुरुआत हो रही है. अभी तक तीन टीमें ऐसी हैं जिन्होंने दो बार इस टूर्नामेंट को जीता है. वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और टीम इंडिया के नाम ही इस लिस्ट में है. साल 2024 के एडिशन की विजेता टीम टीम इंडिया को इस बार भी फेवरिट माना जा रहा है. टीम इंडिया क्या यह कीर्तिमान बना पाएगी यह देखना दिलचस्प होगा. टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की बात करें तो भारतीय टीम सबसे आगे है. भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था. ऐसे में अब टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना टाइटल डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यह भी पढ़ें: Suryakumar Yadav Stats In T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा हैं सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, यहां देखें ‘मिस्टर 360’ के आकंड़ें
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत सात फरवरी से होनी है, जिसमें सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया खेलेगी. पिछले सीजन का खिताब टीम इंडिया ने जीता था और ऐसे में आगामी संस्करण में टीम खिताब का बचाव करने उतरेगी. अब तक किसी भी टीम इंडिया ने अपने घर पर हुए टी20 वर्ल्ड कप को नहीं जीता है और ऐसे में टीम इंडिया इतिहास बदलना चाहेगी. इस बीच टीम इंडिया, शेड्यूल, इतिहास और अन्य जानकारी पर एक नजर डालते हैं.
इन खिलाड़ियों को मिला है टीम में मौका
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में चुने गए वाशिंगटन सुंदर चोटिल हैं. वह टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं. दूसरी तरफ तिलक वर्मा के फिट होने की संभावना है.
अमेरिका के खिलाफ टीम इंडिया अपना पहला मैच खेलेगी
ग्रुप-ए ने मौजूद टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला सात फरवरी को USA क्रिकेट टीम के खिलाफ मुंबई में खेलेगी. इसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में मुकाबला होगा. टीम इंडिया और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 15 फरवरी को आर प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) में मैच खेला जाएगा. आखिर में टीम इंडिया अपना अंतिम लीग मैच नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 18 फरवरी को अहमदाबाद में खेलेगी.
दो खिताब जीत चुकी है टीम इंडिया
एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था. इसके बाद रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया साल 2024 में दूसरी बार विजेता बनी थी. इसके अलावा टीम इंडिया साल 2014 के सीजन में उपविजेता रही थी. टीम इंडिया के अलावा इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने दो-दो बार इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम किया है. इनके अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया एक-एक बार विजेता बनी है.
वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने सभी सीजन (2007-2024) में कुल 52 मैच खेले हैं, जिसमें से 35 में टीम जीती और 15 में हार झेली है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा और एक मैच टाई रहा है. टीम इंडिया का सर्वोच्च टीम स्कोर 218 रन रहा है और सबसे कम स्कोर 79 है. टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया फिलहाल सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम है.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, और वॉशिंगटन सुंदर.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2026 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

