क्रिकेट

IND vs AUS 3rd ODI 2025 Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया सिडनी वनडे मैच का लाइव टेलीकास्ट? जानिए कैसे देखें दूरदर्शन के टीवी चैनल पर प्रसारण

डीडी स्पोर्ट्स भारत के क्रिकेट मैचों का सीधा प्रसारण प्रदान करता है और इस बार भी भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया वनडे सीरीज 2025 के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण डीडी फ्री डिश यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. दूरदर्शन स्पोर्ट्स ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया सिडनी वनडे मैच का लाइव प्रसारण DD Sports पर होगा.

IND vs AUS 3rd ODI 2025 Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया सिडनी वनडे मैच का लाइव टेलीकास्ट? जानिए कैसे देखें दूरदर्शन के टीवी चैनल पर प्रसारण
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team Live Telecast On DD Sports: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का तीसरा मुकाबले 25 अक्टूबर(गुरुवार) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार सुबह 09:00 बजे से खेला जाएगा. भारत में  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरी़ज 2025 का आधिकारिक प्रसारण अधिकार जियोस्टार स्पोर्टस नेटवर्क के पास हैं. प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स18 चैनलों पर विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. इसके अलावा, डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार भी जियोस्टार नेटवर्क के पास हैं, जहां भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. क्या इस मैच का प्रसारण फ्री डिश पर उपलब्ध होगा? जानने के लिए नीचें स्कॉल करें. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे में लगेगी रिकार्ड्स की झड़ी, इन खिलाड़ियों के नाम दर्ज होगा ये खास कारनामा

ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो मुकाबले जीतकर 2-0 अजेय बढ़त बना ली है. शुभमन गिल की कप्तानी में भारत के लिए यह तीसरा और अंतिम मुकाबला सीरीज़ में सफेद झड़ी से बचने का मौका होगा, साथ ही यह मुकाबला रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंतिम प्रदर्शन हो सकता है. दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने सभी विभागों में संतुलित प्रदर्शन किया है. युवा खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी निभाई है जबकि अनुभवी खिलाड़ी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए. गेंदबाजी इकाई ने विशेष रूप से भारत के स्टार बल्लेबाजों को दबाव में रखा है. कप्तान मिशेल मार्श की कप्तानी में यह टीम जीत की साझीदार रही है. यह देखना रोमांचक होगा कि टीम प्रबंधन जोश हेज़लवुड को आराम देंगे या उनकी टीम में जगह बनाए रखेंगे.

क्या डीडी स्पोर्ट्स पर उपलब्ध होगा भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया तीसरे वनडे 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट?

हां, डीडी स्पोर्ट्स भारत के क्रिकेट मैचों का सीधा प्रसारण प्रदान करता है और इस बार भी भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया वनडे सीरीज 2025 के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण डीडी फ्री डिश यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. दूरदर्शन स्पोर्ट्स ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया सिडनी वनडे मैच का लाइव प्रसारण DD Sports पर होगा. हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि डीडी स्पोर्ट्स का प्रसारण केवल डीडी फ्री डिश और अन्य DTT (डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविज़न) उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा. यह केबल टीवी या DTH प्लेटफॉर्म जैसे एयरटेल डिजिटल टीवी, टाटा प्ले, डिश टीवी आदि पर उपलब्ध नहीं होगा.

डीडी फ्री डिश पर कैसे देखें?

सेट-टॉप बॉक्स यूजर: DD Sports चैनल नंबर 79 पर उपलब्ध होगा.

MPEG-4 सेट-टॉप बॉक्स यूजर: DD Sports HD चैनल नंबर 116 पर उपलब्ध होगा.

लाइव मैच के समय DD Sports का लोगो "DD Sports 1.0" में बदल जाता है. इस तरह, डीडी फ्री डिश उपयोगकर्ता बिल्कुल मुफ्त में भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया तीसरे वनडे का यह रोमांचक मुकाबला देख सकेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2025 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).