IND VS AUS 3rd T20I 2025 Dream11 Fantasy Prediction: ऑस्ट्रेलिया बनाम टीम इंडिया तीसरे टी20 में होगी कांटे टक्कर, ऐसे बनाएं अपनी विनिंग ड्रीम11 फैंटेसी टीम
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी20 2025 मैच की फैंटसी11 टीम प्रेडिक्शन टीम का कप्तान अभिषेक शर्मा (IND) को बनाया जा सकता है, जबकि मिशेल मार्श (AUS) को उप-कप्तान चुना जा सकता है.
India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Dream11 Fantasy Prediction: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज़ का तीसरा मुकाबला 02 नवंबर(रविवार) को होबार्ट(Hobart) के बेलेरीव ओवल (Bellerive Oval) में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया को भी अपनी टीम में एक बदलाव करना होगा. तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भारत के खिलाफ आखिरी तीन टी20 मैचों से बाहर रहेंगे, क्योंकि वे आगामी एशेज सीरीज की तैयारी में जुटे हैं. ऐसे में अनुभवी गेंदबाज सीन एबट को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. यह उनके लिए अपने कौशल को दिखाने का सुनहरा मौका होगा, वहीं भारत के लिए यह मैच सीरीज में वापसी का निर्णायक मुकाबला साबित हो सकता है. तीसरे टी20 में टीम इंडिया करेगी वापसी या ऑस्ट्रेलिया बनाएगी अजेय बढ़त, यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में दूसरे टी20 मैच में हार के बाद टीम इंडिया अब होबार्ट में खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले में कुछ बदलाव कर सकती है. पांच मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही भारतीय टीम अब वापसी के इरादे से उतरने वाली है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट अरशदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकता है, जो या तो कुलदीप यादव या हर्षित राणा की जगह ले सकते हैं. अरशदीप, जो भारत के सबसे सफल टी20 गेंदबाजों में से एक हैं, अब तक पहले दो मुकाबलों में नहीं खेले हैं. हालांकि टीम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मैनेजमेंट एक स्पिन विकल्प की कुर्बानी देकर उन्हें मौका दे सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2025 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

