Australia vs India 2nd T20I Match 2025 Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया महज 125 रनों पर सिमटी, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज 49 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई.
India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 2nd T20I Match 2025 Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 31 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मेलबर्न (Melbourne) के मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम (Melbourne Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा. अब दूसरे टी20 मुकाबले में दोनों टीमें जीत हासिल करके सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: IND vs AUS 2nd T20I Live Scorecard: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड
ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपने कप्तान मिचेल मार्श और सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड से दमदार पारी की उम्मीद रहेगी. इसी तरह मैथ्यू शॉर्ट और विकेटकीपर जोश इंग्लिश से भी बेहतरीन बल्लेबाजी की उम्मीद रहेगी. गेंदबाजी की बागडोर जोश हेजलुवड और जेवियर बार्टलेट के हाथों में होगी. टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 मैचों में 50.20 की औसत से 502 रन बनाए हैं.
अभिषेक शर्मा के अलावा तिलक वर्मा ने 10 मैचों में 42.50 की औसत से 255 रन अपने नाम किए हैं. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने नौ मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्च ने पिछले 10 मैचों में 42.88 की औसत से 343 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने पांच मैचों में नौ विकेट लिए हैं. जोश हेजलवुड से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Australia National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Match Scorecard)
2ND T20I. WICKET! 18.4: Jasprit Bumrah 0(1) Run Out Nathan Ellis, India 125 all out https://t.co/7LOFHGtfXe #TeamIndia #AUSvIND #2ndT20I
— BCCI (@BCCI) October 31, 2025
इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज 49 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई. इसके बाद अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 105 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पूरी टीम 18.4 ओवरों में महज 125 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 68 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्के लगाए. अभिषेक शर्मा के अलावा हर्षित राणा ने 35 रन बनाए.
दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की टीम को जोश हेज़लवुड ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेज़लवुड ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. जोश हेज़लवुड के अलावा जेवियर बार्टलेट और नाथन एलिस ने दो-दो विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 126 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 125/10, 18.4 ओवर (अभिषेक शर्मा 68 रन, शुभमन गिल 5 रन, संजू सैमसन 2 रन, सूर्यकुमार यादव 1 रन, तिलक वर्मा 0 रन, अक्षर पटेल 7 रन, हर्षित राणा 35 रन, शिवम दुबे 4 रन, कुलदीप यादव 0 रन, वरुण चक्रवर्ती नाबाद 0 रन और जसप्रीत बुमराह 0 रन.)
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी: (जोश हेज़लवुड 3 विकेट, नाथन एलिस 2 विकेट, जेवियर बार्टलेट 2 विकेट, मार्कस स्टोइनिस 1 विकेट).
नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2025 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

