IND vs AUS 2nd T20I Live Scorecard: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड
ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपने कप्तान मिचेल मार्श और सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड से दमदार पारी की उम्मीद रहेगी. इसी तरह मैथ्यू शॉर्ट और विकेटकीपर जोश इंग्लिश से भी बेहतरीन बल्लेबाजी की उम्मीद रहेगी. गेंदबाजी की बागडोर जोश हेजलुवड और जेवियर बार्टलेट के हाथों में होगी.
India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 2nd T20I Match 2025 Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 31 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मेलबर्न (Melbourne) के मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम (Melbourne Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा. अब दूसरे टी20 मुकाबले में दोनों टीमें जीत हासिल करके सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. Australia vs India 2nd T20I Match 2025 Live Toss And Scorecard: दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 मैचों में 50.20 की औसत से 502 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा के अलावा तिलक वर्मा ने 10 मैचों में 42.50 की औसत से 255 रन अपने नाम किए हैं. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने नौ मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्च ने पिछले 10 मैचों में 42.88 की औसत से 343 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने पांच मैचों में नौ विकेट लिए हैं. जोश हेजलवुड से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपने कप्तान मिचेल मार्श और सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड से दमदार पारी की उम्मीद रहेगी. इसी तरह मैथ्यू शॉर्ट और विकेटकीपर जोश इंग्लिश से भी बेहतरीन बल्लेबाजी की उम्मीद रहेगी. गेंदबाजी की बागडोर जोश हेजलुवड और जेवियर बार्टलेट के हाथों में होगी.
नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2025 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

