क्रिकेट

Australia vs India 2nd T20I Match 2025 Live Toss And Scorecard: दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपने कप्तान मिचेल मार्श और सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड से दमदार पारी की उम्मीद रहेगी. इसी तरह मैथ्यू शॉर्ट और विकेटकीपर जोश इंग्लिश से भी बेहतरीन बल्लेबाजी की उम्मीद रहेगी. गेंदबाजी की बागडोर जोश हेजलुवड और जेवियर बार्टलेट के हाथों में होगी. टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 मैचों में 50.20 की औसत से 502 रन बनाए हैं.

Australia vs India 2nd T20I Match 2025 Live Toss And Scorecard: दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 2nd T20I Match 2025 Live Toss And Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 31 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मेलबर्न (Melbourne) के मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम (Melbourne Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा. अब दूसरे टी20 मुकाबले में दोनों टीमें जीत हासिल करके सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमों इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? मेलबर्न में टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मेलबर्न मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला (IND vs AUS 2nd T20I Match Live Toss Update)

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (Australia vs India 2nd T20I Playing XI)

ऑस्ट्रेलिया (Australia 2nd T20I Playing XI): मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, जोश हेज़लवुड.

टीम इंडिया (India 2nd T20I Playing XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Australia National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Match Scorecard)

ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपने कप्तान मिचेल मार्श और सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड से दमदार पारी की उम्मीद रहेगी. इसी तरह मैथ्यू शॉर्ट और विकेटकीपर जोश इंग्लिश से भी बेहतरीन बल्लेबाजी की उम्मीद रहेगी. गेंदबाजी की बागडोर जोश हेजलुवड और जेवियर बार्टलेट के हाथों में होगी. टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 मैचों में 50.20 की औसत से 502 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा के अलावा तिलक वर्मा ने 10 मैचों में 42.50 की औसत से 255 रन अपने नाम किए हैं. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने नौ मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्च ने पिछले 10 मैचों में 42.88 की औसत से 343 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने पांच मैचों में नौ विकेट लिए हैं. जोश हेजलवुड से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2025 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).