Australia National Cricket Team vs England National Cricket Team 4th Test Match Stats And Preview: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला कल यानी 26 दिसंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मेलबर्न (Melbourne) के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा. तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को 82 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली हैं. अब चौथे टेस्ट मैच को जीतकर इंग्लैंड की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाना चाहेगी. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के कंधों पर हैं. जबकि, इंग्लैंड की अगुवाई बेन स्टोक्स (Ben Stokes) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली और रोहित शर्मा कब खेलेंगे अपना अगला मैच? यहां देखें पूरा शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मेलबर्न में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच से पैट कमिंस बाहर हो गए हैं. पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ टीम की कप्तानी करेंगे. स्टीव स्मिथ का मेलबर्न में शानदार प्रदर्शन रहा है और वह आगामी बॉक्सिंग डे टेस्ट में भी उम्दा पारी खेलना चाहेंगे. इंग्लैंड के खिलाफ अपना वर्चस्व बरकरार रखना चाहेगी. ये बॉक्सिंग डे टेस्ट मेलबर्न के मैदान पर खेला जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त ले चुकी है. चौथे मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को तगड़ा झटका लगा हैं. पैट कमिंस चोटिल होने के कारण चौथे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. ऐसे में एक बार फिर स्टीव स्मिथ कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. इंग्लैंड ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव किए हैं. ऐसे में मुकाबले का प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों के बारे में जानते हैं.
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड टेस्ट हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS vs ENG Test Head To Head Record)
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 364 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला थोड़ा भारी रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 155 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड ने महज 112 बार बाजी मारी है. 97 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. वहीं, दोनों ही टीमों ने एशेज सीरीज में लगातार आठ-आठ बार जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है. ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच अब तक 188 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. 102 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं और 57 में उसे हार मिली है. 29 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं.
मेलबर्न में कुछ ऐसा रहा हैं इंग्लैंड का प्रदर्शन
साल 1877 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में पहला टेस्ट मैच खेला गया था. मेलबर्न में अबतक दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 57 टेस्ट मैच खेले जा चुके है. इस दौरान इंग्लैंड की टीम ने 20 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 29 में जीत हासिल की है. इस बीच आठ मैच ड्रॉ रहे और एक मैच 1970-71 के सीजन में रद्द कर दिया गया था. दिलचस्प रूप से किसी भी दूसरी मेहमान टीम ने मेलबर्न में पांच टेस्ट भी नहीं जीते हैं.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने पिछले 10 टेस्ट मैच में 42.17 की औसत से 759 रन बनाए हैं. एलेक्स केरी के बल्ले से पिछले 10 मुकाबलों में 53.07 की शानदार औसत से 743 रन निकले हैं. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने पिछले 10 मुकाबलों में 54.75 की शानदार औसत से 876 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने पिछले 10 मैच में 51 विकेट चटकाए हैं. इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने पिछले 9 मुकाबलों में 32 विकेट अपने नाम किए हैं.
इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान
इंग्लैंड की टीम में जोफ्रा आर्चर और ओली पोप को शामिल नहीं किया गया है. इन दोनों की जगह जेकब बेथेल और गस एटकिंसन की वापसी हुई है. जोफ्रा आर्चर चोटिल होने की वजह से सीरीज से बाहर हुए हैं. ओली पोप को उनकी खराब फॉर्म के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है.
ऑस्ट्रेलिया ने 12 सदस्यीय टीम का किया ऐलान
मेलबर्न में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 12 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम में तेज गेंदबाजों को ज्यादा मौके मिले हैं. नाथन लियोन चोटिल होने की वजह से इस टेस्ट से बाहर हो गए हैं. हालांकि, इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है.
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ, विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स और जोश टंग.
ऐसी हो सकती है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट और माइकल नेसर/ झाय रिचर्डसन.
नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.










QuickLY