AUS vs SA 1st T20I 2025 Scorecard: पहल्रे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराकर सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त, टिम डेविड ने दिखाया अपना जलवा, यहां देखें मैच का फुल स्कोरकार्ड
ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 178 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जिसे दक्षिण अफ्रीका का बैटिंग क्रम हासिल नहीं कर पाया
Australia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 10 अगस्त(रविवार) को डार्विन (Darwin) के मार्रारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 178 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जिसे दक्षिण अफ्रीका का बैटिंग क्रम हासिल नहीं कर पाया. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सही समय पर बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर जीत दर्ज की. यह भी पढ़ें: पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 179 रनों का विशाल टारगेट, टीम डेविड ने बल्ले से मचाया कोहराम, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की मुख्य झलकियां
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टिम डेविड ने 52 गेंदों पर 83 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 8 छक्के शामिल थे. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. कैमरून ग्रीन ने भी 13 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दी. कप्तान मिचेल मार्श ने 7 गेंदों में 13 रन बनाए. बाकी बल्लेबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए; ट्रैविस हेड सिर्फ 2 रन पर आउट हुए, जबकि जोश इंग्लिस बिना खाता खोले क्रीज से बाहर हुए. बल्लेबाजी क्रम के अंत में बेन द्वारशुइस ने 19 गेंदों में 17 रन बनाए. टीम ने कुल मिलाकर 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 178 रन बनाए, जिसमें 12 अतिरिक्त रन भी शामिल थे.
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी में क्वेना माफाका का जलवा
दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्वेना माफाका ने 4 ओवर में मात्र 20 रन देकर 4 विकेट झटके, जो मैच के टर्निंग पॉइंट साबित हुए. कगिसो रबाडा ने भी 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए. सेनुरान मुथुसामी और जॉर्ज लिंडे ने भी एक-एक विकेट लेकर टीम को संभाला.
दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत धीमी रही, लेकिन रयान रिकल्टन ने 55 गेंदों में 71 रन की अच्छी पारी खेलकर टीम को संभाला. ट्रिस्टन स्टब्स ने 27 गेंदों में 37 रन बनाए. हालांकि इस प्रयास के बाद भी टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 161 रन पर सिमट गई. बेन द्वारशुइस ने गेंद के साथ 3 विकेट लिए, जबकि जोश हेज़लवुड ने भी 3 विकेट अपने नाम किए. अंत में दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया के 178 रनों के लक्ष्य से 17 रन पीछे रह गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2025 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

