क्रिकेट

Abhishek Sharma Hospitalised: T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता, अभिषेक शर्मा की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण (Stomach Infection) के कारण दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है.

Abhishek Sharma Hospitalised: T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता, अभिषेक शर्मा की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
अभिषेक शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Abhishek Sharma Hospitalised: आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय खेमे से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है. टीम इंडिया के आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में गंभीर संक्रमण के कारण दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, अभिषेक पिछले दो दिनों से अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं. इस अचानक आई स्वास्थ्य समस्या के कारण गुरुवार, 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच में उनका खेलना बेहद मुश्किल लग रहा है.

पेट में संक्रमण के कारण हुए भर्ती

मिली जानकारी के मुताबिक, अभिषेक शर्मा ने हाल ही में हेड कोच गौतम गंभीर के घर पर आयोजित डिनर में हिस्सा लिया था, लेकिन तबीयत ठीक न होने के कारण वे वहां से जल्दी निकल गए थे. इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत दिल्ली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है, लेकिन मैच से ठीक पहले इस तरह बीमार पड़ना टीम प्रबंधन के लिए एक बड़ा झटका है. यह भी पढ़े:   T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच बायकॉट करने के फैसले पर पाकिस्तान को ICC की दो टूक, कही ये बात 

अभिषेक शर्मा की बिगड़ी तबीयत

संजू सैमसन या ईशान किशन संभाल सकते हैं मोर्चा

अभिषेक शर्मा की अनुपलब्धता की स्थिति में भारतीय टीम के पास ओपनिंग के लिए अन्य विकल्प मौजूद हैं. सूत्रों का कहना है कि यदि अभिषेक पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो ईशान किशन के साथ संजू सैमसन पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं. टीम मैनेजमेंट किसी भी खिलाड़ी की फिटनेस को लेकर जोखिम नहीं उठाना चाहता, खासकर तब जब 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा मुकाबला होना है.

12 फरवरी को नामीबिया से मुकाबला

भारत का अगला मुकाबला कल यानी 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ है. भारत ने अपने पहले मैच में अमेरिका (USA) को 29 रनों से हराकर टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत की थी. ग्रुप-A में टॉप पर रहने के लिए भारत को नामीबिया के खिलाफ भी बड़ी जीत की दरकार है.

पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर भी नजर

भारतीय टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ मैच भले ही न खेलें, लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले वे पूरी तरह ठीक हो जाएंगे. मेडिकल टीम लगातार उनकी रिपोर्ट पर नजर रखे हुए है और उन्हें जल्द डिस्चार्ज किए जाने की संभावना है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2026 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).