विदेश

Unidentified Object in Canada: अब कनाडा के आसमान में दिखा संदिग्ध ‘जासूस’, अमेरिकी फाइटर जेट ने मार गिराया

अमेरिका के बाद अब कनाडा के आसमान में कुछ संदिग्ध वस्तु दिखी, जिसे अमेरिका के लड़ाकू विमान ने मार गिराया.

Unidentified Object in Canada: अब कनाडा के आसमान में दिखा संदिग्ध ‘जासूस’, अमेरिकी फाइटर जेट ने मार गिराया
(Photo Credit : Twitter)

Unidentified Object That Violated Canadian Airspace: अमेरिका के बाद अब कनाडा के आसमान में कुछ संदिग्ध वस्तु दिखी, जिसे अमेरिका के लड़ाकू विमान ने मार गिराया. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि "हमने ही उसे मार गिराने का आदेश दिया था. इसके बाद नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड ने उस संदिग्ध वस्तु को मार गिराया."

पीएम जस्टिन ट्रूडो ने ट्वीट कर कहा, ‘मैंने कनाडा के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाली एक अज्ञात वस्तु को हटाने का आदेश दिया. उत्तर अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड ने युकोन के ऊपर उस संदिग्ध वस्तु को मार गिराया. कनाडाई और अमेरिकी विमानों को उतारा गया और अमेरिकी पाइटर जेट एफ-22 ने उसे मार गिराया.’

संदिग्ध वस्तु को मार गिराए जाने के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री ने उत्तर अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) को थैंक्स कहा. नोराड ने पहले ही कहा था कि वह उत्तरी कनाडा के ऊपर एक संदिग्ध वस्तु की निगरानी कर रहा था. नोराड अमेरिका और कनाडा के लिए हवाई रक्षा करता है.  एक हफ्ते पहले चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराए गया था. इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका के अलास्का के आसमान में उड़ रही संदिग्ध वस्तु को मार गिराया गया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2023 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).