देश

PM Modi Prayer In Papua New Guinea: पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री मारापे की प्रार्थना में हुए शामिल (Watch Video)

प्रधानमंत्री मोदी FIPIC शिखर सम्मेलन से पहले पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे (James Marape) की प्रार्थना में शामिल हुए.

PM Modi Prayer In Papua New Guinea: पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री मारापे की प्रार्थना में हुए शामिल (Watch Video)
PM Narendra Modi | Photo: YouTube

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी FIPIC शिखर सम्मेलन से पहले पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे (James Marape) की प्रार्थना में शामिल हुए. पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 1 मिनट 12 सेकंड की वीडियो क्लिप में पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री को FIPIC समिट 2023 से कुछ मिनट पहले एक छोटी सी प्रार्थना करते हुए दिखाया गया है. वीडियो में आप पीएम नरेंद्र मोदी और भारत-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग के अन्य नेताओं को देख सकते हैं.

पीएम मोदी ने कहा, 'कोविड महामारी का प्रभाव ग्लोबल साउथ देशों पर सबसे अधिक पड़ा. जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाएं, भुखमरी, गरीबी और स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियां पहले से ही थी अब नई परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं जैसे, फ्यूल, फर्टिलाइजर और फार्मा. इसकी सप्लाई में भी बाधाएं आ रही हैं. जिन्हें हम अपना मानते थे पता चला कि जरूरत पर वे हमारे साथ नहीं थे. इस कठिनाई के समय पुराना वाक्य सिद्ध हुआ कि 'ए फ्रेंड इन नीड इज ए फ्रेंड इन डीड'.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2023 08:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).