Karnataka Godown Fire Incident: बेंगलुरु में पटाखे की गोदाम में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई, मालिक समेत 2 लोग गिरफ्तार
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ. पटाखे की गोदाम में आग लगने से 12 लोगों की जान चली गई थी. वहीं कुछ लोगों की हालत गंभीर थी. ताजा जो जानकारी है. उसके अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है.
Karnataka Godown Fire Incident: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ. पटाखे की गोदाम में आग लगने से 12 लोगों की जान चली गई थी. वहीं कुछ लोगों की हालत गंभीर थी. ताजा जो जानकारी है. उसके अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है. वहीं मामले में बेंगलुरु पुलिस कार्रवाई करते हुए मालिक समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. हादसे को लेकर कर्नाटक के डीजीपी आलोक मोहन ने बताया कि मामले में 5 लोगों पर आरोप है. पुलिस ने मामले में मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है, फिलहाल मामले की जांच जारी है. वहीं हादसे पर राज्य सीएम ने दुख जताया है. हादसे को लेकर सीएम सिद्धारमैया आज घटना स्थल का दौरा करने वाले हैं. वहीं घटना स्थल का दौरा करने से पहले सिद्धारमैया ने मृतक परिवारों को आर्थिक मदद के लिए पांच-पांच लाख रुपये का ऐलान किया है.
Video:
#WATCH | Karnataka DGP Alok Mohan says "This is a cracker shop. The fire started yesterday in the afternoon and 14 people lost their lives in the fire incident. We will take up the investigation in the right way. A total of 5 people are accused in the case and 2 people have been… https://t.co/vlUfMxnOVo pic.twitter.com/rlgLivGGe5
— ANI (@ANI) October 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2023 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

