UK Political Crisis: ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन देंगे इस्तीफा, मंत्रियों की बगावत पड़ी भारी
ब्रिटेन में जारी सियासी संकट के बीच पीएम बोरिस जॉनसन इस्तीफा देने को तैयार हो गए हैं. मीडिया के हवाले से खबर है कि आज ही वो अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. हालांकि, जब तक नया प्रधानमंत्री नहीं चुन लिया जाता, तब तक वो पीएम पर बने रहेंगे.
UK Political Crisis: ब्रिटेन में जारी सियासी संकट के बीच पीएम बोरिस जॉनसन (PM Boris Johnson) इस्तीफा देने को तैयार हो गए हैं. मीडिया के हवाले से खबर है कि आज ही वो अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. हालांकि, जब तक नया प्रधानमंत्री नहीं चुन लिया जाता, तब तक वो पीएम पर बने रहेंगे. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम जॉनसन आज इस्तीफा दे भी देते हैं, तो भी वो अक्टूबर तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे. क्योंकि, अक्टूबर में पार्टी कॉन्फ्रेंस में नया प्रधानमंत्री चुना जाएगा.
बता दें कि बोरिस जॉनसन के खिलाफ उनकी अपनी ही कंजर्वेटिव पार्टी में बगावत हो गई है. अब तक उनके कैबिनेट से करीब 40 से ज्यादा मंत्री इस्तीफा दे चुके थे. मंत्रियों के इस्तीफे के बाद उनके ऊपर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया. वहीं विपक्षी लेबर पार्टी भी उनसे इस्तीफा मांग कर रही है.
बोरिस जॉनसन की कुर्सी पर संकट वित्त मंत्री ऋषि सुनक के इस्तीफे से शुरू हुआ था. उन्होंने 5 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके कुछ देर बाद ही स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने भी इस्तीफा दे दिया था.
पीएम बोरिस जॉनसन देंगे इस्तीफा:
Boris Johnson gave in after more than 40 ministers quit his government and told him to go. It was not immediately clear whether he would stay in office while the Conservative Party chooses a new leader, who will replace him as prime minister: AP
— ANI (@ANI) July 7, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2022 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

