Earth Core Stopped: पृथ्वी के केंद्र ने घूमना बंद किया, उल्टी दिशा में लगाएगी चक्कर! आने वाली है बड़ी आफत?
पृथ्वी के आंतरिक कोर ने हाल ही में घूमना बंद कर दिया और इसके स्पिन ओरिएंटेशन को विपरीत दिशा में बदल दिया है.
नेचर जियोसाइंस (Nature Geoscience) की हाल ही में एक स्टडी में बड़ा खुलासा हुआ है. इस स्टडी में दावा किया गया है कि पृथ्वी के आंतरिक कोर ने हाल ही में घूमना बंद कर दिया और इसके स्पिन ओरिएंटेशन को विपरीत दिशा में बदल दिया है. धरती के केंद्र का घुमाव ऊपरी सतहों की स्थिरता को तय करता है. लेकिन इसके घुमाव में करीब 70 साल के बाद बदलाव आता है. यह वहीं बदलाव है.
इस घुमाव के कुछ सेकेंड्स के लिए रुकने और दूसरी दिशा में बदलने से पृथ्वी की सेहत पर असर नहीं पड़ेगा और ना ही इससे कोई प्रलय आएगा, लेकिन धरती पर हल्के भूकंप के झटके शुरू हो सकते हैं. इसी वजह से हर छल साल में दिन के समय में कुछ मिलिसेकेंड्स का अंतर आ जाता है.
वैज्ञानिकों का अंदाजा है कि गर्म लोहे कि घूमती हुई ये लोहे और निकल से बनी ये बॉल यानी केंद्र करीब 2011 किलोमीटर लंबी है. यह इतनी गर्म है जितनी सूरज की सतह. शोधकर्ताओं का काफी समय से मानना है कि आंतरिक कोर पृथ्वी की सतह के सापेक्ष आगे और पीछे एक झूले की तरह घूमती है.
NEWS 🚨: Scientists are saying Earth’s rotating core appears to be slowing down and may even reverse directions pic.twitter.com/VqKZaVh9pO
— Latest in space (@latestinspace) January 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2023 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

