टेक

BSNL 4G सर्विस दिसंबर में होगी लॉन्च, सबसे पहले इस राज्य से होगी शुरुआत, ग्राहकों को मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट

BSNL की 4G सेवाओं की शुरुआत जल्द होने जा रही है. लोगों को इसका काफी समय से इंतजार था. अब खुद बीएसएनल के सीएमडी पी के पुरवार ने 4G सर्विस को लेकर बड़ी अपडेट दी है.

BSNL 4G सर्विस दिसंबर में होगी लॉन्च, सबसे पहले इस राज्य से होगी शुरुआत, ग्राहकों को मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट
(Photo : X)

बीएसएनएल की 4जी सेवाओं (BSNL 4G Services) की शुरुआत जल्द होने जा रही है. लोगों को इसका काफी समय से इंतजार था. अब खुद बीएसएनल के सीएमडी पी के पुरवार ने 4G सर्विस को लेकर बड़ी अपडेट दी है.

सीएमडी ने जानकारी दी है कि इसी साल दिसंबर में बीएसएनएल की 4जी सेवाओं को लॉन्च कर दिया जाएगा. सबसे पहले BSNL 4G Services की शुरुआत पंजाब में की जाएगी. अभी तक 200 से ज्यादा साइट्स पर इसका सफल परीक्षण किया जा चुका है. बीएसएनएल जून 2024 तक पूरे भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने का लक्ष्य लेकर आगे चल रही है.

BSNL का नेटवर्क पूरी तरह से स्वदेशी है. बीएसएनएल ने सेवाओं के लिए TCS और तेजस को टेंडर दिया है. बीएसएनएल का नेटवर्क 5जी के लिए भी पूरी तरह से तैयार है. आने वाले समय में कंपनी 5जी सेवाएं भी शुरू करने वाली है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2023 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).