Accenture Layoffs: अब IT कंपनी एक्सेंचर में होगी बड़ी छंटनी, एक झटके में चली जाएगी 19000 लोगों की नौकरी, भारत पर भी होगा असर
एसेंचर ने कहा कि वह अपने वर्कफोर्स में 2.5 प्रतिशत की कमी लाएगी. ये संख्या ही 19,000 के करीब बैठती है. कंपनी के तीसरी तिमाही के वित्तीय आंकड़ों के मुताबिक उसके सालाना रिवेन्यू और प्रॉफिट में कमी आ सकती है.
Accenture Layoffs: दुनिया की तमाम बड़ी टेक कंपनियों में जैसे छंटनी की तलवार चल रही है. कंपनियों में लोगों को नौकरी से निकाले जाने का सिलसिला थम ही नहीं रहा है. टेक सेक्टर की एक और बड़ी कंपनी एसेंचर ने करीब 19,000 लोगों को बाहर का रास्ता दिखाने का ऐलान कर दिया है. इसका असर भारतीय कर्मचारियों पर देखने को मिल सकता है.
एसेंचर ने कहा कि वह अपने वर्कफोर्स में 2.5 प्रतिशत की कमी लाएगी. ये संख्या ही 19,000 के करीब बैठती है. कंपनी के तीसरी तिमाही के वित्तीय आंकड़ों के मुताबिक उसके सालाना रिवेन्यू और प्रॉफिट में कमी आ सकती है.
नौकरी गंवाने वाले 19,000 में लोगों में आधे से ज्यादा स्टाफ उन लोगों का है, जो कंपनी के नॉन-बिलबेल कॉरपोरेट फंक्शंस में काम करते हैं. एसेंचर की रिवेन्यू ग्रोथ अब 8 से 10 प्रतिशत के बीच रह सकती है.
इससे पहले अमेजन कुल 27,000, गूगल 12,000 और माइक्रोसॉफ्ट 11,000 लोगों को नौकरी से निकाल चुकी है. जबकि मेटा (फेसबुक) की भी 10,000 लोगों की छंटनी करने की योजना है.
Global IT services firm #Accenture, which has a large presence in #India, announced to lay off nearly 19,000 employees amid the challenging global macro-economic conditions and slow revenue growth. pic.twitter.com/Pz6ykhdfNm
— IANS (@ians_india) March 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2023 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

