News

VIDEO: युवती से छेड़खानी पड़ी महंगी, पीड़िता और लोगों ने चप्पल से मनचले की कर दी पिटाई, झांसी का वीडियो वायरल

झांसी में एक युवती का पीछा कर उसके साथ छेड़खानी करनेवाले आरोपी युवक को लोगों ने जमकर पीटा. इसके साथ ही मनचले की युवती ने भी चप्पल से पिटाई की.

VIDEO: युवती से छेड़खानी पड़ी महंगी, पीड़िता और लोगों ने चप्पल से मनचले की कर दी पिटाई, झांसी का वीडियो वायरल
Credit-(X ,@nedricknews)

झांसी, उत्तर प्रदेश: झांसी में एक युवती का पीछा कर उसके साथ छेड़खानी करनेवाले आरोपी युवक को लोगों ने जमकर पीटा. इसके साथ ही मनचले की युवती ने भी चप्पल से पिटाई की. सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है. घटना सदर थाना बाजार की बताई जा रही है. युवती का कहना है की दूकान से आते समय ये शख्स उसके पीछे पड़ गया था. लड़की एक ज्वेलर्स की दूकान पर काम करती है, जब वह लौट रही थी. तो ये युवक भी उसके पीछे पीछे आ गया. इसके बाद पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया.लेकिन इसके बाद पुलिस को ये पता चला की दोनों युवक और युवती परिचित है और किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था. दोनों की सहमती से दोनों के बीच समझौता हो गया है. सोशल मीडिया एक्स पर पुलिस ने इसको लेकर पोस्ट भी की है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:UP: झांसी में न्याय मांगने थाने आए व्यक्ति को SHO ने लगातार मारे थप्पड़, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्पेंड

युवती ने की मनचले की चप्पल से पिटाई 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2024 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).