क्रिकेट

IND W vs WI W, 1st ODI Match 2024 Live Streaming In India: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

हाल ही में टीम इंडिया ने टी20 सीरीज 2-1 से जीतकर इस सीरीज में मजबूत शुरुआत की है और अब वनडे में अपना दबदबा बनाए रखने की कोशिश करेगी. दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि टीम की हालिया वनडे फॉर्म निराशाजनक रही है. टीम इंडिया वनडे सीरीज में नए उत्साह के साथ उतरेगी.

IND W vs WI W, 1st ODI Match 2024 Live Streaming In India: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
भारत महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला (Photo Credits: Twitter)

India Women's National Cricket Team vs West Indies Women's Cricket Team, 1st ODI ICC Championship Match Live Streaming: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी 22 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) का कोटाम्बी स्टेडियम (Kotambi Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. यह वनडे सीरीज आईसीसी चैम्पियनशिप मैच के अंतर्गत खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई हेले मैथ्यूज (Hayley Matthews) कर रही हैं. IND W vs WI W, 1st ODI Match 2024 Pitch Report And Weather Update: वडोदरा में भारतीय बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

हाल ही में टीम इंडिया ने टी20 सीरीज 2-1 से जीतकर इस सीरीज में मजबूत शुरुआत की है और अब वनडे में अपना दबदबा बनाए रखने की कोशिश करेगी. दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि टीम की हालिया वनडे फॉर्म निराशाजनक रही है. टीम इंडिया वनडे सीरीज में नए उत्साह के साथ उतरेगी.

यह सीरीज आईसीसी वूमंस चैंपियनशिप 2023-25 का हिस्सा है. टीम इंडिया आईसीसी वूमंस चैंपियनशिप 2023-25 की पॉइंट्स टेबल में 12 जीत, पांच हार और एक टाई संग 25 अंक हासिल कर तीसरे नंबर पर है. टीम इंडिया, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका पहले ही महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. वहीं, वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीतकर आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2023-25 में महत्वपूर्ण अंक हासिल करना चाहेगी.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IND W vs WI W Head to Head Records)

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ कुल 26 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. 26 में से टीम इंडिया ने 21 मैच जीतकर बढ़त हासिल की है, जबकि वेस्टइंडीज ने पांच मैचों में जीत हासिल की है. टीम इंडिया ने साल 2013 से दोनों के बीच खेले गए पिछले 9 वनडे मुकाबलों में से 8 जीते हैं, जिसमें वेस्टइंडीज की एकमात्र जीत नवंबर 2019 में आई थी, जब वह आखिरी बार वनडे वनडे मैच भारत के साथ खेले थे.

भारतीय महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच पहला वनडे मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

भारतीय महिला और वेस्टइंडीज के बीच हला मुकाबला आज यानी 22 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा का कोटाम्बी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि, टॉस आधे घंटे पहले होगा.

भारतीय महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच पहला वनडे मुकाबला कहां देखें?

बता दें की भारत में टीवी पर भारतीय महिला और वेस्टइंडीज वनडे सीरीज़ का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से पहले वनडे मुकाबले का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

टीम इंडिया: स्मृति मंधाना, रिचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, मिन्नू मणि, साइमा ठाकर, टीटस साधु, रेणुका सिंह, प्रतीका रावल.

वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), डियांड्रा डॉटिन, चिनेल हेनरी, नेरिसा क्राफ्टन, शबीका गजनाबी, जैदा जेम्स, अली एलीन, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरक.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2024 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).