देश

Mumbai: संजय राउत के घर की हुई रेकी, हेलमेट और मास्क पहनकर पहुंचे थे आरोपी; शिवसेना (UBT) सांसद ने दर्ज कराई FIR

मुंबई के भांडुप में शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत के घर की रेकी करने का मामला सामने आया है. संजय राउत के परिवार का कहना है कि आज सुबह हेलमेट और मास्क पहने दो बाइक सवार युवकों ने उनके घर की रेकी की.

Mumbai: संजय राउत के घर की हुई रेकी, हेलमेट और मास्क पहनकर पहुंचे थे आरोपी; शिवसेना (UBT) सांसद ने दर्ज कराई FIR

Mumbai: मुंबई के भांडुप में शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत के घर की रेकी करने का मामला सामने आया है. संजय राउत के परिवार का कहना है कि आज सुबह हेलमेट और मास्क पहने दो बाइक सवार युवकों ने उनके घर की रेकी की और तस्वीरें लीं. संजय राउत के भाई, शिवसेना विधायक सुनील राउत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बता दें, संजय राउत राज्यसभा सांसद के साथ-साथ उद्धव ठाकरे द्वारा प्रकाशित मराठी अखबार 'सामना' के कार्यकारी संपादक भी हैं. वे अपने बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

ये भी पढें: Sanjay Raut on BJP: बालासाहेब ने भाजपा को हिंदुत्व के रास्ते पर चलना सिखाया; संजय राउत

संजय राउत के घर की हुई रेकी

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2024 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).