ब्राज़ील के अमेज़न क्षेत्र में रियो नीग्रो नदी में गोलियों से घायल एक जगुआर पानी में तैरता मिला. उसके शरीर पर कई गोलियों के घाव मिले हैं. जो दिल को झकझोर देनेवाल है. जगुआर पानी में अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा था. स्थानीय लोगों की सतर्कता और तत्परता से सूचना मिलने के बाद, सैन्य पुलिस और वन्यजीव विशेषज्ञों की एक संयुक्त टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और जानवर को सुरक्षित बचाया. वीडियो में देखा जा सकता है कि जानवर बहुत ही कमजोर दिखिया दे रहा है. अधिकारियों ने जगुआर को बचाने के लिए फौरन एक बचाव नाव का इंतज़ाम किया. उसे किनारे तक लाने के बाद पशु चिकित्सा केंद्र में भेजा गया, जहां उसका तत्काल इलाज शुरू किया गया. जगुआर का इलाज जारी है, उसे विशेष चिकित्सकीय देखभाल मिल रही है और वह लगातार निगरानी में है. उम्मीद की जा रही है कि समय पर उपचार से उसकी जान बचाई जा सकेगी. यह भी पढ़ें: Dog vs Cobra in Mirzapur: यूपी के मिर्जापुर में कोबरा और जर्मन शेफर्ड में हुई भीषण लड़ाई, कुत्ते और सांप दोनों की मौत
रियो नीग्रो नदी में तैरता मिला गोलियों से घायल जगुआर
View this post on Instagram
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)













QuickLY