Giant Snake Fell From The Ceiling: मलेशिया में टीवी देख रहा था पूरा परिवार, अचानक छत से गिरा 10-फीट का सांप
मलेशिया के सारावाक के मिरी डिवीजन में कम्पुंग पसिर लुटोंग में घर पर टेलीविजन देख रहे एक परिवार के ऊपर छत से 10-फीट लंबा सांप गिरा. न्यूज़वीक के अनुसार, उनके घर की छत से लंबा जालीदार अजगर (Reticulated Python) गिर गया. यह घटना 8 जनवरी की है. घर की छत से सांप गिरने के बाद परिवार के लोग दंग रह गए...
मलेशिया (Malaysia) के सारावाक के मिरी डिवीजन में कम्पुंग पसिर लुटोंग (Kampung Pasir Lutong in the Miri Division of Sarawak) में घर पर टेलीविजन देख रहे एक परिवार के ऊपर छत से 10-फीट लंबा सांप गिरा. न्यूज़वीक के अनुसार, उनके घर की छत से लंबा जालीदार अजगर (Reticulated Python) गिर गया. यह घटना 8 जनवरी की है. घर की छत से सांप गिरने के बाद परिवार के लोग दंग रह गए. इस खतरनाक स्थिति में मदद के लिए परिवार की एक महिला सदस्य ने मिरी डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर को फोन किया. एजेंसी ने चार सांप पकड़ने वालों को घटनास्थल पर भेजा, जहां उन्होंने छत से गिरने के बाद सरीसृप को एक बॉक्स के नीचे छिपा हुआ पाया. सांप पकड़ने वालों को विशेष उपकरण का उपयोग करके सांप को सुरक्षित रूप से पकड़ने और घर से निकालने में 30 मिनट का समय लगा. यह भी पढ़ें: Snake Island: दुनिया के सबसे खतरनाक जगहों में से एक है स्नेक आइलैंड, जहां कदम-कदम पर रेंगते हैं जहरीले सांप
देखें पोस्ट:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2023 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

