Disturbing Video: यूपी के उन्नाव में कुत्ते ने बेटे को काटा, भड़के पिता ने जानवर का जबड़ा फाड़कर बेरहमी से की हत्या
उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देनेवाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को आवारा कुत्ते की बेरहमी से पीटाई करते हुए और उसका जबड़ा फाड़ते हुए देखा जा सकता है. शुक्रवार रात बशिरतगंज में कुत्ते ने एक 8 साल के बच्चे को पेट में काट लिया. जब उसके पिता अपने बेटे को बचाने गए तो कुत्ते ने उन्हें भी हाथ में काट लिया....
उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देनेवाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को आवारा कुत्ते की बेरहमी से पीटाई करते हुए और उसका जबड़ा फाड़ते हुए देखा जा सकता है. शुक्रवार रात बशिरतगंज में कुत्ते ने एक 8 साल के बच्चे को पेट में काट लिया. जब उसके पिता अपने बेटे को बचाने गए तो कुत्ते ने उन्हें भी हाथ में काट लिया. जिसके बाद वीरेन्द्र गुस्से से बौखला गए और कुते को बेरहमी पीटने के बाद उसका जबड़ा फाड़ दिया. इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसके बाद से लोगों में आक्रोश फ़ैल गया. हनुमंत जीव आश्रय के कार्यकर्ता कुत्ते को इलाज के लिए अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई. पुलिस ने वीरेंद्र के खिलाफ पशु क्रूरता का मामला दर्ज कर लिया है. यह भी पढ़ें: Ghaziabad Shocker: गाजियाबाद में बेरहमी की हदें पार! युवक ने कुत्ते के पिल्ले की डंडे से पीटकर ली जान, फिर सेकंड फ्लोर से फेंका नीचे, VIDEO आया सामने
शख्स में कुत्ते का जबड़ा फाड़ा
#उन्नाव: बेटे को कुत्ते ने काटा, गुस्से में पिता ने कुत्ते का जबड़ा फाड़ा#uttarpradesh #unnao #dog #crime #uppolice #straydog @Uppolice @unnaopolice #thevoiceofhind #The_Voice_Of_Hind #viralvideo #UmarKhalid pic.twitter.com/VDXW0h2Ixa
— The Voice Of Hind (@thevoiceofhind) September 2, 2025
कुत्ते की निर्मम हत्या
उन्नाव से हौरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां 8 साल के बच्चे को कुत्ते ने दौड़ाया और उसे काट लिया. उसके बाद गुस्साए पिता ने कुत्ते को पहले जमकर पीटा फिर कुत्ते का जबड़ा फाड़कर उसे मार डाला. कुत्ते का जबड़ा चीरते और दर्द से कराहते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.… pic.twitter.com/zTZQhKVk0P
— ABP News (@ABPNews) September 2, 2025
पुलिस ने किया मामला दर्ज
प्रकरण के संदर्भ में थाना दही पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है, कार्यवाही प्रचलित है।
— UNNAO POLICE (@unnaopolice) September 2, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2025 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

