असम के काजीरंगा नेशनल पार्क से आया दिल छू लेने वाला VIDEO, बिछड़े हाथी के बच्चे "छोटू" की मां से हुई मिलन, भावुक कर देना ये नजारा
असम के काजीरंगा नेशनल पार्क से एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जहां "छोटू" नाम का एक हाथी का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था.
Kaziranga Baby Elephant Video: असम के काजीरंगा नेशनल पार्क से एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जहां "छोटू" नाम का एक हाथी का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था. बच्चा जब जंगल में गश्त कर रही वन विभाग की गाड़ी के इर्द-गिर्द घूमा तो अधिकारियों को मामला समझते देर नहीं लगी. रिटायर्ड IFS अधिकारी सुशांत नंदा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटू बेहद घबराया हुआ है. इसके बाद वनकर्मियों ने बेहद समझदारी से मां की तलाश की और एक खास तकनीक अपनाई. उन्होंने मां के मल को छोटू पर रगड़ दिया ताकि उस पर इंसानी गंध न रहे और मां उसे अपनाने से पीछे न हटे.
थोड़ी देर बाद छोटू को जंगल में मां के पास ले जाया गया और दोनों का मिलन होते ही भावुक नजारा देखने को मिला.
काजीरंगा वन कर्मचारियों ने शिशु हाथी को उसकी मां से मिलाया
Chotu got separated from mother at Kaziranga. It was united later with its mother. The forest officials applied mother’s dung to the calf to suppress human smell. Happy reunion at the end ☺️ pic.twitter.com/0sN1RbQ55E
— Susanta Nanda IFS (Retd) (@susantananda3) July 6, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

