VIDEO: अयोध्या धाम पहुंची शालिग्राम शिला, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में किया जाएगा स्थापित
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में स्थापित होने वाली दो शालिग्राम शिलाएं अयोध्या धाम पहुंच गई हैं. भगवान विष्णु का स्वरूप मानी जाने वाली शालिग्राम शिला का अयोध्या धाम में भव्य स्वागत किया गया.
Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Shree Ram Janmbhumi Mandir) में स्थापित होने वाली दो शालिग्राम शिलाएं (Shaligram Shila) अयोध्या धाम पहुंच गई हैं. भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) का स्वरूप मानी जाने वाली शालिग्राम शिला का अयोध्या धाम में भव्य स्वागत किया गया. बताया जा रहा है कि ये दोनों शिलाएं करीब छह करोड़ साल पुरानी है, जिसमें से एक का वजन 26 टन तो दूसरे का वजन 14 टन है. नेपाल की पवित्र गंडकी नदी से निकाली गई इन दोनों शिलाओं को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रखा जाएगा. इन शिलाओं से भगवान श्रीराम के बाल्य स्वरूप की मूर्ति और माता सीता की मूर्ति बनाई जाएगी.
वैज्ञानिक नजरिए से शालिग्राम को एक जीवाश्म पत्थर माना जाता है और धार्मिक नजरिए से इसका उपयोग भगवान का आह्वान करने के लिए किया जाता है. शालिग्राम शिला मुख्य तौर पर नेपाल की गंडकी नदी पर मिलती है, जो वैष्णवों द्वारा पूजी जाने वाली सबसे पवित्र शिला है और इसे भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है. यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: तारीख नोट कर लें, 1 जनवरी 2024 तक अयोध्या में बन जाएगा राम मंदिर: अमित शाह
देखें वीडियो-
शालिग्राम शिला पहुँची अयोध्या धाम!
जय श्री राम ? pic.twitter.com/cLA5pWbKo0
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) February 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2023 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

