Viral Video: गोरखपुर में मिड-डे मील में कीड़े मिलने पर महिला प्रिंसिपल और रसोइया के बीच हाथापाई, वीडियो हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मिड-डे मील में कीड़े मिलने के बाद स्कूल की महिला प्रिंसिपल और रसोइया के बीच तीखी बहस देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई. यह घटना गोरखपुर स्थित उस्वा बाबू सेकेंडरी स्कूल की बताई जा रही है.
Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मिड-डे मील (Mid Day Meal) में कीड़े मिलने के बाद स्कूल की महिला प्रिंसिपल और रसोइया के बीच तीखी बहस देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई. यह घटना गोरखपुर स्थित उस्वा बाबू सेकेंडरी स्कूल (Usva Babu School) की बताई जा रही है.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की महिला प्रिंसिपल और रसोइया के बीच मारपीट होती नजर आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि रसोइया ने कथित तौर पर प्रिंसिपल के बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हालात बेकाबू होने पर स्कूल के अन्य स्टाफ सदस्य बीच-बचाव करते हैं और दोनों को अलग करते हैं. इस घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मामले पर संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने कहा है कि घटना की जांच कराई जाएगी और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें: Worms Found In Mid-Day Meal: कर्नाटक में स्कूल के बच्चों की सेहत से खिलवाड़! मिड-डे मील के खाने में मिले कीड़े
गोरखपुर में मिड-डे मील में कीड़े मिलने के बाद प्रिंसिपल और कुक के बीच हुई हाथापाई
महासंग्राम ... महासंग्राम
मिड डे मील में कीड़ा निकलने को लेकर प्रिंसिपल और रसोइयां के बीच मारपीट
मामला गोरखपुर के उसवा बाबू माध्यमिक विद्यालय का है pic.twitter.com/8vqUiqla0r
— Priya singh (@priyarajputlive) December 18, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2025 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

