UP में 4 मई तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, सरकारी दफ्तरों में लंच टाइम फिक्स, Corona पॉजिटिव कर्मचारियों को एक महीने का अवकाश
उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था सहित अन्य कारणों को देखते हुए योगी सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं. शासन से जारी आदेश में 4 मई तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था सहित अन्य कारणों को देखते हुए योगी सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं. शासन से जारी आदेश में 4 मई तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. थानेदार से लेकर पुलिस अधीक्षक व सभी फील्ड अफसरों की छुट्टियां 4 मई तक रद्द हैं. जो अधिकारी अवकाश पर हैं, उनको अगले 24 घंटे के भीतर तैनाती स्थल पर वापस लौटने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के लिए लंच का समय निर्धारित कर दिया गया है. सरकारी दफ़्तरों में 1 से 1:30 बजे तक लंच का समय रहेगा.
कोरोना मामलों को देखते हुए यूपी सरकार ने विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करने के निर्देश जारी किए हैं. कोविड पॉजिटिव कर्मचारियों को एक माह तक का विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा.
थानाध्यक्ष, सीओ और पुलिस कप्तान से लेकर जिलाधिकारी मंडलायुक्त तक सभी प्रशासनिक/पुलिस अधिकारियों का 04 मई तक का अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त होगा।
जो वर्तमान में अवकाश पर हैं, अगले 24 घंटे के भीतर तैनाती स्थल पर वापस लौटें:#UPCM श्री @myogiadityanath जी
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) April 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2022 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

