News

VIDEO: पुलिस की वसूली से तंग आकर व्यापारियों ने किया धरना प्रदर्शन, स्टेशन के सामने बैठकर की नारेबाजी, लखनऊ का वीडियो आया सामने

लखनऊ में सैकड़ो की तादाद में व्यापारी जुटे और इन्होने पुलिस की वसूली के खिलाफ जानकीपुरम पुलिस स्टेशन के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान नारेबाजी भी की गई.

VIDEO: पुलिस की वसूली से तंग आकर व्यापारियों ने किया धरना प्रदर्शन, स्टेशन के सामने बैठकर की नारेबाजी, लखनऊ का वीडियो आया सामने
Credit-(X,@madanjournalist)

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: लखनऊ में सैकड़ो की तादाद में व्यापारी जुटे और इन्होने पुलिस की वसूली के खिलाफ जानकीपुरम पुलिस स्टेशन के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान नारेबाजी भी की गई. इन दुकानदारों का कहना है की पुलिस इन दुकानदारों से जबरन वसूली कर रही है. जिसके कारण इनका अब काम करना भी मुश्किल हो रहा है. इस वसूली से तंग आकर इन्होने आज थाना ही घेर लिया. इन दुकानदारों का कहना है की पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस कर्मचारी सभी दुकानदारों से वसूली कर रहे है. बता दें की पिछले कुछ दिनों कई पुलिस कर्मी और दुसरे महकमे के सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ने के मामले सामने आएं है. इस प्रदर्शन के कारण एक बार फिर उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि खराब हुई है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @madanjournalist नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Lucknow Horror: पारिवारिक विवाद में पिता की मदद से शख्स ने होटल में मां और 4 बहनों की हत्या की, कबूलनामे का वीडियो आया सामने

लखनऊ में व्यापारियों ने पुलिस स्टेशन को घेरा

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2025 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).