देश

UP Election 2022: कुशीनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यह हमला हारते हुए लोगों की निंदनीय हरकत है

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर आज यूपी के कुशीनगर में पथराव हुआ. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "इस प्रकार का कृत्य भाजपा सरकार के संरक्षण में हो रहा है. ये हमला स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर नहीं, लोकतंत्र की हत्या करने के लिए किया गया है." इस घटना की समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने निंदा की और बीजेपी पर निशाना साधा.

UP Election 2022: कुशीनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यह हमला हारते हुए लोगों की निंदनीय हरकत है
स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव (Photo Credits: ANI)

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव हुआ. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "इस प्रकार का कृत्य भाजपा सरकार के संरक्षण में हो रहा है. ये हमला स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर नहीं, लोकतंत्र की हत्या करने के लिए किया गया है."

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा स्वामी प्रसाद पर हुआ हमला हारते हुए लोगों की अति निंदनीय हरकत है. उन्होंने ट्वीट कर कहा “ये हमला सपा-गठबंधन के हर दल के कार्यकर्ता व उनके नेताओं के ऊपर किये गये हमले के समान है. सब मिलकर इसका जवाब बाकी दो चरणों में भाजपा को ज़ीरो करके देंगे. इस सरकार से किसी कार्रवाई की अपेक्षा ही बेमानी है.”

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2022 08:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).