Gurugram: चलती थार से की थी युवक ने पेशाब, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो, अब गुरुग्राम पुलिस ने किया दोनों को गिरफ्तार; VIDEO
हरियाणा के गुरुग्राम में दो दिन पहले एक शर्मनाक वीडियो सामने आया था. जिसमें चलती थार गाड़ी के दरवाजे से लटककर युवक ने सड़क पर पेशाब की थी. अब पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
Gurugram News: हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम (Gurugram) में दो दिन पहले एक शर्मनाक वीडियो सामने आया था. जिसमें चलती थार गाड़ी के दरवाजे से लटककर युवक ने सड़क पर पेशाब की थी. अब पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. बता दें की दो दिन पहले इस वीडियो के वायरल होने के बाद काफी विवाद हुआ था और लोगों ने इस युवक पर कार्रवाई की मांग की थी. इस युवक ने चलती गाड़ी के दरवाजे पर खड़े होकर सड़क पर बड़ी बेशर्मी के साथ पेशाब की थी. इस युवक का वीडियो (Video) पीछे से आ रहे वाहन सवार ने बना लिया था और इसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस (Police) हरकत में आई और इन दोनों को गिरफ्तार किया और इनके थार गाड़ी भी जब्त कर ली. ये भी पढ़े:Gurugram: शर्मनाक हरकत! युवक ने चलती कार के दरवाजे पर खड़े होकर की पेशाब, गुरुग्राम का VIDEO देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी
थार गाड़ी से पेशाब करनेवाले आरोपी को किया गिरफ्तार
🚨 चलती गाड़ी में शर्मनाक हरकत — #गुरुग्राम_पुलिस की सख्त कार्रवाई!
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चलती गाड़ी में खिड़की से खड़े होकर पेशाब करने व लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले दोनों आरोपियों को @gurgaonpolice ने किया गिरफ्तार। 👮♂️
आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयुक्त थार कार… pic.twitter.com/P883mvw2Ni
— Gurugram Police (@gurgaonpolice) October 24, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2025 07:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

