VIDEO: राहुल गांधी पर लोकसभा में सांसदों को फ्लाइंग किस देने का आरोप, देखें इसपर क्या बोली स्मृति ईरानी
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने मणिपुर के मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधा. वहीं केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने उनके बयान पर पलटवार किया साथ ही राहुल पर गंभीर आरोप भी लगाए.
अविश्वास प्रस्ताव पर आज दूसरे दिन की बहस शुरू हो गई. अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने मणिपुर के मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधा. वहीं केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने उनके बयान पर पलटवार किया साथ ही राहुल पर गंभीर आरोप भी लगाए.
स्मृति ईरानी ने कहा कि, "मुझे किसी बात पर आपत्ति है, जिसे मुझसे पहले बोलने का मौका दिया गया, उसने जाने से पहले अभद्रता की. यह केवल एक महिला द्वेषी व्यक्ति है जो महिला सदस्यों को बैठाने वाली संसद को फ्लाइंग किस दे सकता है." देश की संसद में ऐसा अमर्यादित आचरण पहले कभी नहीं देखा गया...''
#WATCH | Union Minister and BJP MP Smriti Irani says, "I object to something. The one who was given the chance to speak before me displayed indecency before leaving. It is only a misogynistic man who can give a flying kiss to a Parliament which seats female members of Parliament.… pic.twitter.com/xjEePHKPKN
— ANI (@ANI) August 9, 2023
स्मृति ईरानी ने कहा, सबसे पहले आपकी पीठ पर आपके आसन पर जिस प्रकार का आक्रामक व्यवहार देखा, उसका मैं खंडन करती हूं. पहली बार राष्ट्र के इतिहास में भारत माता की हत्या की बात कही गई. कांग्रेस पार्टी यहां पर तालियां बजाती रही. जो भारत की हत्या पर ताली पीटी, इस बात का संकेत पूरे देश को दिया कि मन में गद्दारी किसके है? मणिपुर खंडित नहीं है, विभाजित नहीं है. देश का हिस्सा है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2023 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

