देश

UP Election 2022: सपा ने दोहराया वादा- सरकार बनने पर किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त मिलेगी बिजली

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा है कि सूबे में सरकार बनने के बाद किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त में बिजली दी जाएगी. सपा का दावा है कि इससे किसानों को बीजेपी सरकार में हुए नुकसान से उबरने में भी मदद मिलेगी.

UP Election 2022: सपा ने दोहराया वादा- सरकार बनने पर किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त मिलेगी बिजली
अखिलेश यादव (Photo Credits: Twitter)

समाजवादी पार्टी ने कहा है कि सरकार बनने पर किसानों को मुफ्त में सिंचाई की सुविधा दी जाएगी. इससे किसानों को भाजपा सरकार में हुए नुकसान की भरपाई भी होगी. उल्लेखनीय है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव जोर-शोर से यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए है. यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को वोटिंग होगी. पहले चरण की शुरूआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से होगी और धीरे-धीरे कारवां बढ़ते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश पर जाकर समाप्त होगा. जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2022 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).