UP Election 2022: आज से रायबरेली की दो दिवसीय यात्रा पर अखिलेश यादव, सोनिया गांधी के गढ़ पर टिकी एसपी प्रमुख की नजर
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव आज से रायबरेली के दो दिवसीय यात्रा पर पहुंच रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस की सांसद सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली पर अपनी निगाहें गड़ा दी हैं.
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Election) पर तमाम राजनीतिक पार्टियों की निगाहें टिकी हुई हैं. इस चुनावी जंग में आम जनता को लुभाने की कोशिशो में सभी पार्टियां लगी हुई हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज से रायबरेली के दो दिवसीय यात्रा पर पहुंच रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस की सांसद सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के गढ़ रायबरेली पर अपनी निगाहें गड़ा दी हैं. बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगे और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे.
#कांग्रेस (@INCIndia) की सांसद #सोनिया_गांधी के गढ़ #रायबरेली पर सपा मुखिया #अखिलेश_यादव ने अपनी नजर गड़ा दी हैं। अखिलेश यादव आज से रायबरेली के दो दिवसीय यात्रा पर पहुंच रहे हैं। वह जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।@yadavakhileshpic.twitter.com/wD86P0Z9gx
— IANS Hindi (@IANSKhabar) December 17, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2021 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

